अज्ञात युवक की हुई पहचान, परेशान रही तीन थानों की पुलिस

Updated at : 17 Mar 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात युवक की हुई पहचान, परेशान रही तीन थानों की पुलिस

पुलिस व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा बिहारशरीफ : प्रभात खबर का प्रयास रंग लाया. दरअसल गुरुवार को सड़क हादसे में घायल एक अज्ञात युवक को सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया […]

विज्ञापन

पुलिस व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

बिहारशरीफ : प्रभात खबर का प्रयास रंग लाया. दरअसल गुरुवार को सड़क हादसे में घायल एक अज्ञात युवक को सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया लेकिन इसकी पहचान नहीं हो सकी थी. प्रभात खबर ने सदर अस्पताल से रेफर मरीज की मौत शीर्षक से खबर को शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इस खबर और मृतक की फोटो कई व्हाटसएप ग्रुपों में डालने पर पहचान हुई. मृत युवक की पहचान रहुई थाने के रहुई बाजार निवासी गोरे लाल प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गयी. हालांकि, इस दौरान सदर अस्पताल में परिजनों के हंगामे के दौरान घंटा भर अफरातफरी रही.
शेखाना के पास ऑटो हुआ था दुघर्टनाग्रस्त : मृतक के भाई चंदन ने बताया कि उनका छोटा भाई सोनू रहुई से ऑटो पर सवार होकर बिहारशरीफ के लिए निकला था. रास्ते में बिहार थाना क्षेत्र के शेखाना मोहल्ले के पास ऑटो दुघर्टनाग्रस्त हो गया था. इसमें दो महिला यात्री समेत उनका भाई भी जख्मी हुआ था. लेकिन उनके भाई को किस व्यक्ति ने सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, इसकी पूरी जानकारी उन्हें नहीं है. अगर समय रहते उन्हें भाई के दुघर्टनाग्रस्त होने की जानकारी मिलती तो उसकी जान बच सकती थी. इसके लिए उन्होंने थाना पुलिस एवं अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया.
तीन थानों की पुलिस पहुंची थी अस्पताल : मृतक की पहचान के बाद रहुई से परिजन एवं शुभचिंतक सदर अस्पताल पहुंचे थे. बिहार थाने के अध्यक्ष आरके मजूमदार, सोहसराय थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव एवं रहुई थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे. मौके पर सदर डीएसपी निशित प्रिया, विधि-व्यवस्था डीएसपी संजय कुमार व सदर बीडीओ अंजन दत्ता व रहुई सीओ मनोज कुमार दूबे भी अस्पताल पहुंचे. ऐसे में कई पुलिस अधिकारी समेत तीन थानों की पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पिता गोरे लाल को पारिवारिक लाभ के तहत चार लाख रुपये का चेक दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन