इंटर की परीक्षार्थी ने फांसी लगा दी जान
Updated at : 10 Mar 2018 11:38 PM (IST)
विज्ञापन

बिहार थाने के सालुगंज मुहल्ले की घटना, मिला सुसाइड पत्र बिहारशरीफ : सीबीएसई इंटर की परीक्षा दे रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना बिहार थाना क्षेत्र के सालुगंज मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात घटी. मृतका की पहचान उक्त मोहल्ला निवासी संजय कुमार की 17 वर्षीया पुत्री स्वेच्छा कुमारी के […]
विज्ञापन
बिहार थाने के सालुगंज मुहल्ले की घटना, मिला सुसाइड पत्र
बिहारशरीफ : सीबीएसई इंटर की परीक्षा दे रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना बिहार थाना क्षेत्र के सालुगंज मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात घटी. मृतका की पहचान उक्त मोहल्ला निवासी संजय कुमार की 17 वर्षीया पुत्री स्वेच्छा कुमारी के रूप में की गयी. मृतका के पिता संजय कुमार ने बताया कि घर के सभी सदस्यों ने शुक्रवार को रात में खाना खाया और फिर सोने के लिए अपने- अपने कमरे में चले गये. उन्होंने बताया कि सुबह मेरी बेटी कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसे जगाने के लिए मेरी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया.
लेकिन, कोई आवाज नहीं आयी. लोगों ने वेंटीलेटर से देखा तो दंग रह गये. लड़की ने फांसी लगा ली थी. परिजनों ने वार्ड पार्षद राज मेहरा को बुलाया. पार्षद ने पुलिस को सूचना दी. बिहार थाने के अध्यक्ष आरके मजूमदार ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. शव के पास से एक सुसाइड पत्र भी मिला है, जिसमें परीक्षा के तनाव से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




