निगम की माली हालत खराब

Updated at : 21 Feb 2018 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
निगम की माली हालत खराब

निगम कोष में मात्र 1.5 करोड़, एक माह का खर्च 1. 27 करोड़ बिहारशरीफ : नगर निगम की वित्तीय स्थिति काफी खराब है़ निगम के काेष में महज डेढ़ करोड़‍ रुपये ही हैं. इतनी राशि नगर निगम के एक माह का ही खर्च है. इसके बाद क्या होगा. निगम की माली हालत खराब होने का […]

विज्ञापन

निगम कोष में मात्र 1.5 करोड़, एक माह का खर्च 1. 27 करोड़

बिहारशरीफ : नगर निगम की वित्तीय स्थिति काफी खराब है़ निगम के काेष में महज डेढ़ करोड़‍ रुपये ही हैं. इतनी राशि नगर निगम के एक माह का ही खर्च है. इसके बाद क्या होगा. निगम की माली हालत खराब होने का खुलासा बजटीय बैठक में हुआ़ एक माह में नगर निगम को 60 लाख रुपये वेतन आदि, 57 लाख रुपये बिजली बिल के भुगतान व 10 लाख रुपये ईंधन पर खर्च होते हैं. इतनी बड़ी राशि हर माह खर्च होने के बाद आय को बढ़ाने का प्रयास सार्थक पहल नहीं की जाती है.
हर साल नगर निगम के बजटीय बैठक में आय बढ़ाने की बात दोहरायी जाती है. वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भी नगर निगम के द्वारा एक अरब 95 करोड़ रुपये 66 लाख 29 हजार 791 रुपये का बजट पेश किया गया. मेयर वीणा कुमारी की अध्यक्षता में नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल के द्वारा बजट को पेश किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर एमएलसी रीना यादव, डीएम डॉ त्यागराजन एसएम मौजूद रहे. डीएम डॉ त्यागराजन ने भी बैठक में बहुमूल्य सुझाव दिये.
नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने कई बार जिक्र किया कि व्यय के साथ आय को बढ़ाये जाने की जरूरत है. सिर्फ व्यय नहीं आय के लिए पहल करने की जरूरत है. उन्होंने कई बार यह भी याद दिलाया कि बोर्ड में ही सभी ताकत निहित है. नगर निगम की आय बढ़ाकर की नगर निगम के कर्मियों की सेवा के बदले में संतुलित भुगतान किया जा सकता है. एमएलसी रीना यादव, मेयर वीणा कुमारी व उपमेयर फूल कुमारी ने शहर के हित में कई सुझाव दिये.
हंगामेदार रही नगर निगम की बजटीय बैठक
नगर निगम की बजटीय बैठक हंगामेदार रही है. बैठक में मामले को उठाये जाने को लेकर दो सदस्य आपस में ही कुछ मिनट के लिये उलझ गये. अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. बैठक में पानी से लेकर बिजली प्रबंधन की समस्या को प्रमुखता से उठाये गये. एक दर्जन से अधिक वार्ड पार्षदों ने बिहार राज्य पर्षद के अधिकारियों को जमकर लताड़ा. कार्य बेतरीका किये जाने से लेकर पाइप विस्तार के बाद गड्ढे को नहीं भरने का मामला उठाया. वार्ड पार्षद रंजय कुमार वर्मा ने मामला उठाया कि पाइप बिछाने में भारी गड़बड़ी की गयी है. पाइप बिछाने में गलत नापी दिखायी गयी है.उन क्षेत्रों की जोड़ दिया गया जहां पाइप नहीं बिछाया गया है.
वार्ड पार्षदों ने बुलंद की आवाज
वार्ड 46 की पार्षद रजनी रानी ने दलित टोले में सामुदायिक भवन का प्राक्कलन तैयार होने के बाद भी आगे कुछ नहीं किये जाने का मामला उठाया़ इसे जल्द स्वीकृत करने की मांग की़ इसी तरह अलीगनर की मुख्य सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठी़ वहीं, पार्षद सुशील कुमार मीठु ने पाइप विस्तार व समरसेबल स्टैंड पोस्ट बनाये जाने की बात उठायी़ पार्षद वकील खां ने गरीबों को पक्के मकान बनाने तथा पप्पू बनौलियां ने वार्ड में पानी के संकट का मामला उठाया़
इसी प्रकार वार्ड चार की पार्षद आरती देवी ने वार्ड की समस्याओं के निराकरण करने की मांग की़ वार्ड पार्षद धनंजय कुमार ने पाइप विस्तार के बाद रोड नहीं बनाये जाने का मामला उठाया. सशक्त स्थायी समिति के सदस्य रमेश कुमार नीरज पाइप विस्तार ठीक से नहीं किये जाने के साथ रोड कटिंग कर छोड़ दिये जाने पर बीआरजीपी के अभियंता का क्लास लिया़ बैठक में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संजय यादव, वार्ड पार्षद प्रमोद कुमार, संतोष पासवान के साथ सभी सदस्य मौजूद थे.
आय बढ़ाने का हो रहा प्रयास
नगर निगम कोष में उतनी ही राशि रहती है. आय बढ़ाने व वार्षिक राजस्व के लिए मुहिम चलाकर होल्डिंग टैक्स वसूल किया जा रहा है. लगभग 50 फीसदी लोग अपना होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे है. ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है. करीब पांच करोड़ की राशि बकाया है. बकायेदारों को नोटिस दी गयी है. राजस्व वसूली में तेजी लाये जाने का आदेश दिया गया.
सौरभ जोरवाल, आयुक्त नगर निगम, बिहारशरीफ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन