राजगीर कुंड पर बनी दुकान जलने के सदमे में महिला की गयी जान

Updated at : 15 Feb 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर कुंड पर बनी दुकान जलने के सदमे में महिला की गयी जान

बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी राजगीर (नालंदा) : लेनिन नगर निवासी 55 वर्षीया गीता देवी की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मृतक के पुत्र रंजन कुमार व पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को कुंड क्षेत्र में स्थित उनकी दो दुकानें आग से जल गयी थी. इस […]

विज्ञापन

बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी

राजगीर (नालंदा) : लेनिन नगर निवासी 55 वर्षीया गीता देवी की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी. मृतक के पुत्र रंजन कुमार व पंकज कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को कुंड क्षेत्र में स्थित उनकी दो दुकानें आग से जल गयी थी. इस घटना के बाद से ही उसकी माता गीता देवी सदमे में थी. अगलगी की इस घटना से वह उबर नहीं पा रही थी.
वह सरकार से मुआवजा की आस लगायी थी. मुआवजा नहीं मिलते देख उसका धीरज जवाब देता जा रहा था. बुधवार को अचानक उसे हार्ट अटैक हो गया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट क्लिनिक में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों आग लगने से कुंड पर स्थित दो दुकानें खाक हो गयी थीं़ इससे माता जी को काफी सदमा लगा था और बीमार हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन