वाहन के धक्के से सड़क पार कर रहे युवक की मौत, लोगों ने की तोड़फोड़

Updated at : 31 Jan 2018 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन के धक्के से सड़क पार कर रहे युवक की मौत, लोगों ने की तोड़फोड़

नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर एनएच-31 को किया जाम गिरियक (नालंदा) : एनएच 31 पर पावापुरी मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान मंगलवार की शाम में एक वाहन से कुचल कर घोसरावां निवासी भोला पांडेय की मौत हो गयी. घटना से नाराज ग्रामीणों ने रास्ते से गुजरने वाले कई वाहनों के शीशे फोड़ […]

विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर एनएच-31 को किया जाम

गिरियक (नालंदा) : एनएच 31 पर पावापुरी मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान मंगलवार की शाम में एक वाहन से कुचल कर घोसरावां निवासी भोला पांडेय की मौत हो गयी. घटना से नाराज ग्रामीणों ने रास्ते से गुजरने वाले कई वाहनों के शीशे फोड़ दिये. नाराज ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर गिरियक बीडीओ, थानाध्यक्ष व पावापुरी ओपी पुलिस मौके पर पहुंच कर सड़क जाम हटाने में जुटी है.
बताया जाता है कि मृतक भोला पांडेय बिहारशरीफ से बस पर सवार होकर पावापुरी आ रहे थे. स्थानीय लोगों के अनुसार बस से उतर कर सड़क पार करने के दौरान विपरित दिशा से आ रहे वाहन भोला पांडेय को कुचलते हुए फरार हो गया. घटना के बाद से पावापुरी मोड़ के पास एनएच 31 जाम है, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी गयी. अधिकारी सड़क जाम कर रहे नाराज लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाने के प्रयास में जुटे हैं, मगर नाराज लोग जाम हटाने को राजी नहीं है. समाचार संकलन करने गये पत्रकारों को भी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन