धान खरीद की हुई समीक्षा

Updated at : 30 Jan 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद की हुई समीक्षा

बिहारशरीफ : धान खरीद में तेजी लाये. इसमें अगर कोई अवरोध आ रहा हो तो उसे दूर करें. सोमवार को डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने नूरसराय प्रखंड परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में यह बातें कहीं. चंडी, नूरसराय एवं नगरनौसा पैक्स एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में कई निर्देश […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : धान खरीद में तेजी लाये. इसमें अगर कोई अवरोध आ रहा हो तो उसे दूर करें. सोमवार को डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने नूरसराय प्रखंड परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में यह बातें कहीं. चंडी, नूरसराय एवं नगरनौसा पैक्स एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में कई निर्देश दिये गये. पैक्स अध्यक्षों से कहा गया कि अपने क्षेत्राधीन कृषकों से सहूलियत पूर्वक धान की खरीद करें. डीएम ने राज्य खाद्य निगम को आदेश दिया कि वह किसानों एवं पैक्सों को आसानी से जरूरत के हिसाब से बोरा उपलब्ध कराएं. बोरा की उपलब्धता में कहीं से कोई कमी नहीं होनी चाहिए.

राज्य सरकार के नये नियम के आलोक में बोरा के मूल्य का भुगतान किसानों के द्वारा किया जाना है. डीएम ने कहा कि अगर किसी कर्मी के द्वारा बोरा भुगतान करने में गड़बड़ी की जायेगी तथा वोरा का निर्धारित से अधिक मूल्य लेने की शिकायत होगी तो वैसे कर्मियों पर सीधे प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. बैठक में प्रबंध निदेशक सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं पैक्स तथा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन