ऑटो की पूजा कराने गये लोगों के साथ मारपीट

Updated at : 29 Jan 2018 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो की पूजा कराने गये लोगों के साथ मारपीट

भीड़ देख अपराधियों ने दो चक्र गोलियां भी चलायीं दो नामजद सहित कई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नगरनौसा (नालंदा) : नया ऑटो खरीदने के बाद उसकी पूजा कराने पटना जिले के सलेमपुर जगदंबा मंदिर गये लोगों के साथ लौटने के क्रम में अपराधियों ने मारपीट व लूटपाट की. मारपीट व लूटपाट की इस घटना में […]

विज्ञापन

भीड़ देख अपराधियों ने दो चक्र गोलियां भी चलायीं

दो नामजद सहित कई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नगरनौसा (नालंदा) : नया ऑटो खरीदने के बाद उसकी पूजा कराने पटना जिले के सलेमपुर जगदंबा मंदिर गये लोगों के साथ लौटने के क्रम में अपराधियों ने मारपीट व लूटपाट की. मारपीट व लूटपाट की इस घटना में कई लोग जख्मी हो गये हैं. घायलों का इलाज नगरनौसा व बख्तियारपुर में किया जा रहा है.

स्थानीय थाना क्षेत्र के कैला गांव निवासी राजाराम पासवान ने नया ऑटो खरीदा था. वह अपने नये ऑटो की पूजा कराने के लिए पटना जिले के सलेमपुर थाना अंतर्गत जगदंबा स्थान गये थे. उनके भाई जयचंद पासवान, भतीजा मंटू कुमार, बहन विमला देवी, राजाराम की साली पटना जिला के धनरुआ के सन्नी कुमारी एवं परिवार के अन्य सदस्य भी जगदंबा स्थान गये थे.

ऑटो की पूजा कराने के बाद घर लौटने के क्रम में पहले से घात लगाये अपराधियों ने मंदिर के पास दक्षिण तरफ स्थित फोरलेन पर तेलमर की ओर जाने वाले सड़क पर ऑटो को जबरन रोक दिया और ऑटो में बैठे लोगों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए सन्नी कुमारी को ऑटो से उतार लिया कर उसके साथ छेड़खानी करने लगे. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर मंटू कुमार वहां पहुंचा. सन्नी कुमारी के साथ गलत हरकत करते देख उसने इसका विरोध किया. इस पर अपराधियों ने मंटू कुमार को रॉड से मारपीट करने लगा, जिससे मंटू कुमार का बायां पैर व दाहिना हाथ टूट गया. इसे देख परिवार के लोग भी बीच-बचाव करने दौड़े.

इसी दौरान विमला देवी के साथ भी अपराधियों ने मारपीट कर दाहिना हाथ तोड़ दिया. अपराधियों ने भीड़ बढ़ते देख दो चक्र गोलियां भी चलायीं. इस गोलीबारी में उसके परिवार का सदस्य जितेंद्र कुमार बाल-बाल बच गया. अपराधियों ने विमला देवी के कान के सोने की कर्णवाली, चांदी की सिकरी तथा लक्ष्मी देवी के गले से सोने की चैन सहित 600 नकद छीन लिया. सभी का घायलों का इलाज बख्तियारपुर व नगरनौसा में कराया जा रहा है. इस संबंध में सलीमपुर थाना में अलीपुर गांव निवासी ज्वाला यादव एवं राकेश कुमार सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वाला यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन