प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे किशोर की दुर्घटना में गयी जान

Updated at : 26 Jan 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे किशोर की दुर्घटना में गयी जान

अस्थावां (नालंदा) : सारे थाना क्षेत्र के जाना गांव के पास बुधवार की देर रात सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे किशोर की डीजे वैन के नीचे दबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान अस्थावां गांव निवासी अशोक राम का 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी. वह बुधवार […]

विज्ञापन

अस्थावां (नालंदा) : सारे थाना क्षेत्र के जाना गांव के पास बुधवार की देर रात सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे किशोर की डीजे वैन के नीचे दबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान अस्थावां गांव निवासी अशोक राम का 15 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी. वह बुधवार की शाम साथियों के साथ जाना गांव के तालाब में प्रतिमा विसर्जन करने गया था.

लौटने के क्रम में वह डीजे वाहन से नीचे गिर गया और दब गया. इससे राहुल की मौत हो गयी. दुर्घटना में दो अन्य किशोर को भी चोट लगी है. इस संबंध में सारे के थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि डीजे वैन में बैठे लोगों में से राहुल नीचे गिर गया था. वह पीछे बंधी ट्रॉली के नीचे आकर वह बुरी तरह कुचला गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की खबर सुनते ही राहुल के परिजन रोने-बिलखने लगे. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन