कारू का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Updated at : 18 Jan 2018 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
कारू का अपहरणकर्ता गिरफ्तार

अपह्रत कारू को पुलिस ने किया था सकुशल बरामद परिजनों से मांगी गयी थी 10 लाख रुपये फिरौती बिहारशरीफ : जिले के खुदागंज थाना अंतर्गत आजोचक गांव से 11 नवंबर को मो. तोहिद उर्फ कारू के अपहरणकर्ताओं में से दो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने प्रेसवार्ता में […]

विज्ञापन

अपह्रत कारू को पुलिस ने किया था सकुशल बरामद

परिजनों से मांगी गयी थी 10 लाख रुपये फिरौती
बिहारशरीफ : जिले के खुदागंज थाना अंतर्गत आजोचक गांव से 11 नवंबर को मो. तोहिद उर्फ कारू के अपहरणकर्ताओं में से दो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने प्रेसवार्ता में इसका खुलासा करते हुए बताया कि मो. तौहिद उर्फ कारू को नालंदा पुलिस द्वारा पूर्व में ही अपहरण के 12 दिनों के बाद सकुशल बरामद कर लिया गया था.
अपहरण का मामला अपह्रत की मां रेहाना खातून द्वारा खुदागंज थाना में दर्ज कराया गया था. अपहरण कर्ताओं द्वारा मोबाइल से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही थी. प्राथमिकी के बाद अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी तथा अपह्रत की सकुशल बरामदगी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हिलसा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की एक टीम गठित की गयी थी. टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अपह्रत की सकुशल बरामदगी की गयी थी. बुधवार को दो अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने दबोच लिया.
खुदागंज थानाध्यक्ष एवं गठित टीम द्वारा बुधवार को नवादा जिले के गोड़धोवा से बारवा गांव निवासी कारू यादव के पुत्र दिवाकर कुमार तथा गया जिले के अतरी थाना अंतर्गत बैरा गांव निवासी स्व. मुन्द्रिका यादव के पुत्र शंकर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली गयी है. अपराधियों द्वारा फिरौती के लिए अपहरण करने की बात स्वीकार कर ली गयी है.
पुलिस अधीक्षक श्री पोरिका ने बताया कि नालंदा पुलिस द्वारा 10 लाख रुपये फिरौती मांगने के अपहरणकर्ताओं की साजिश को विफल कर दिया. यह नालंदा पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है. गठित टीम में खुदागंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार, रामचंद्र मिश्र सहित थाने में प्रतिनियुक्त सशत्र पुलिस के जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन