चिकसौरा में जमीन को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, हताहत नहीं

Updated at : 16 Jan 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
चिकसौरा में जमीन को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, हताहत नहीं

घटना के बाद पुलिस कर रही मामले की जांच करायपरसुराय (नालंदा) : गैरमजरूआ जमीन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. परंतु पथराव में एक पक्ष की कार क्षतिग्रस्त व मवेशी जख्मी हो गये हैं. घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के कमरथु […]

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस कर रही मामले की जांच

करायपरसुराय (नालंदा) : गैरमजरूआ जमीन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. परंतु पथराव में एक पक्ष की कार क्षतिग्रस्त व मवेशी जख्मी हो गये हैं. घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के कमरथु गांव की है. बताया जाता है कि चिकसौरा थाना क्षेत्र के कमरथु गांव निवासी नवीन प्रसाद व अजीत प्रसाद के बीच गैरमजरुआ जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था, जहां उक्त विवादित जमीन को अजीत प्रसाद के द्वारा सोमवार को अपने समर्थकों के सहयोग से घेराबंदी की जा रही थी. तभी दूसरा पक्ष नवीन प्रसाद द्वारा विरोध किया जाने लगा.
गाली गलौज होते-होते मामला हिंसक रूप ले लिया और पथराव के बाद फायरिंग शुरू हो गयी. घटना की सूचना पर चिकसौरा थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तब तक दोनों गुट के लोग भाग गये थे. फिलहाल मामले की तहकीकात करने में पुलिस जुटी हुई है. थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद ने चार राउंड गोली चलने की बात कह दोनों पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की बात कही.
गोलियों की तड़ताड़ाहट से सहम गये लोग: ठंड के कारण देर तक सोने वाले बच्चे, जवान, बुजुर्ग सब को रजाई से निकलना मजबूरी बन गया. सोमवार की अहले सुबह अचानक गोलियों की तड़ताड़ाहट सुन सब लोग दहशत में आ गये, जहां घर से निकलने की हिम्मत किसी में भी नहीं हुई. ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्ष के बीच रुक-रुक कर घंटों तक दर्जनों राउंड फायरिंग हुई. तब तक लोग घर से बाहर नहीं निकले.
वर्षों से चल रहा विवाद सुलह के बाद भी तनाव: ग्रामीणों के अनुसार गैरमजरुआ जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है. पहले भी कई बार हिंसक झड़प व गोलीबारी की घटना हो चुकी है. मुकदमा तक भी हुआ है. इतना ही नहीं ग्रामीण स्तर पर पंचायत के माध्यम से दोनों पक्ष में सुलह भी कराया गया, उसके बावजूद भी दोनों पक्ष में तनाव बना है. बताया जाता है कि अजीत प्रसाद की रैयती जमीन के आगे गैरमजरुआ जमीन है, जिसे वह कब्जाना चाहता है. परंतु नवीन प्रसाद का उक्त गैरमजरुआ जमीन से घर का रास्ता निकला है. इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष में विवाद कायम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन