अनोखी शादी : दूल्हे के घर जायेगी दुल्हन की बरात, फिर लड़के को विदा कर ले जायेगी कन्या

Updated at : 11 Jan 2018 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
अनोखी शादी : दूल्हे के घर जायेगी दुल्हन की बरात, फिर लड़के को विदा कर ले जायेगी कन्या

बिहारशरीफ/गया :बिहारमेंबिहारशरीफ के हिसुआ में 10 फरवरी को एक अनोखी शादी का ऐलान किया गया है. बुधवार को हिसुआ के सिंघौली गांव निवासी मोसाफिर कुशवाहा के पुत्र पंकज कुमार की मंगनी थी. मंगनी के मौके पर बिना दहेज, बगैर बेकार के खर्च और परपंरागत विधि से अलग हट कर शादी का ऐलान मोसाफिर कुशवाहा ने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ/गया :बिहारमेंबिहारशरीफ के हिसुआ में 10 फरवरी को एक अनोखी शादी का ऐलान किया गया है. बुधवार को हिसुआ के सिंघौली गांव निवासी मोसाफिर कुशवाहा के पुत्र पंकज कुमार की मंगनी थी. मंगनी के मौके पर बिना दहेज, बगैर बेकार के खर्च और परपंरागत विधि से अलग हट कर शादी का ऐलान मोसाफिर कुशवाहा ने किया. शादी 10 फरवरी को सिंघौली में ही होगी. शादी लड़के के घर में होगी़ लड़के को विदा कर कन्या ले जायेगी.

पंकज कुमार का विवाह गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के मौलानगर निवासी रामाशीष प्रसाद की पुत्री अनमेहा कुमारी के साथ तय है. बुधवार को राजगीर के कुशवाहा धर्मशाला में मंगनी हुई. मंगनी के मौके पर ही लड़के के पिता ने यह ऐलान किया और दोनों पक्ष के परिजनों ने यह संकल्प लिया. मोसाफिर कुशवाहा ने बताया कि दहेज अभिशाप है. सरकार इसके लिए अभियान भी चला रही है. शादी परंपरागत रूप से नहीं, बल्कि अर्जक विधि से होगी. कन्या पक्ष वाले उनके यहां बरात लेकर आयेंगे और शादी के बाद लड़के को लेकर जायेंगे.

शादी में प्लास्टिक की वस्तुओं का इस्तेमाल भी वर्जित रहेगा. मंगनी के मौके पर मोसाफिर कुशवाहा, वर की माता चिंता देवी, कन्या के पिता रामाशीष प्रसाद वर्मा समेत अन्य परिजन उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से सरकार के दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान को बल मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन