गरीबों को पांच डिसमिल जमीन दे सरकार
Updated at : 11 Oct 2017 3:37 AM (IST)
विज्ञापन

मांगों को लेकर दलितों ने दिया धरना बिहारशरीफ : गरीबों को पांच डिसमिल जमीन दिये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को दलित समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के पास धरना दिया. दलित समाज के लोगों ने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणा करती है. धरातल पर योजना का लाभ समय पर नहीं मिलता है. इस्लामपुर […]
विज्ञापन
मांगों को लेकर दलितों ने दिया धरना
बिहारशरीफ : गरीबों को पांच डिसमिल जमीन दिये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को दलित समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के पास धरना दिया. दलित समाज के लोगों ने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणा करती है. धरातल पर योजना का लाभ समय पर नहीं मिलता है.
इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र से आये सैकड़ों लोगों ने इंदिरा आवास, केरोसिन, पेंशन योजना की मां को लेकर धरना दिया. लोगों ने कहा कि महादलितों व गरीब परिवार के भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन का लाभ नहीं मिल रहा है. धरने को संबोधित करते अनुज पासवान ने कहा कि दलित व महादलित समाज के लोगों को सरकार ठग रही है.
योजनाएं का लाभ नहीं मिल पाता है. मांगों को लेकर प्रखंड से लेकर जिला कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी फरियाद नहीं सुनी जाती है. क्षेत्र के हजारों ऐसे लोग है जो भूमिहीन हैं. रहने को घर नहीं है. इसके बाद भी प्रशासन के द्वारा जमीन नहीं दी जा रही है. स्थानीय अधिकारी से जब मिलने जब गरीब वर्ग के लोग जाते है तो डांट कर भगा दिया जाता है. लोगों ने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे भी धरना-अनशन दिया जायेगा. इस मौके पर किशुन मांझी, गंगिया देवी, गीता देवी, काली देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




