खेत का होगा जैविक सर्टिफिकेशन

Updated at : 10 Oct 2017 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
खेत का होगा जैविक सर्टिफिकेशन

एक कलस्टर में होगा 40 से 50 एकड़ भूमि 22 नवंबर को राष्ट्रपति व सूबे के मुख्य मंत्री करेंगे जैविक कॉरीडोर का उद्घाटन बिहारशरीफ‍/नगरनौसा : दनियावां से बिहारशरीफ तक बनने वाले जैविक कॉरीडोर में नालंदा जिले के 102 कलस्टर शामिल होंगे. एक कलस्टर में 40 से 50 एकड़ भूमि शामिल होगी. इस जैविक कॉरीडोर में […]

विज्ञापन
एक कलस्टर में होगा 40 से 50 एकड़ भूमि
22 नवंबर को राष्ट्रपति व सूबे के मुख्य मंत्री करेंगे जैविक कॉरीडोर का उद्घाटन
बिहारशरीफ‍/नगरनौसा : दनियावां से बिहारशरीफ तक बनने वाले जैविक कॉरीडोर में नालंदा जिले के 102 कलस्टर शामिल होंगे. एक कलस्टर में 40 से 50 एकड़ भूमि शामिल होगी.
इस जैविक कॉरीडोर में पूर्व में नालंदा जिले के नगरनौसा, चंडी, नूरसराय व बिहारशरीफ प्रखंडों के गांवों को शामिल किया गया था. अब इसमें विस्तार करते हुए रहुई, सिलाव, राजगीर प्रखंड के अलावा गिरियक व कतरीसराय प्रखंडों के गांवों को भी शामिल कर लिया गया है. रविवार को कृषि विभाग के उप निदेशक राम प्रकाश सहनी ने जैविक कॉरीडोर में शामिल नगरनौसा प्रखंड के चयनित कलस्टर गढ़ियापर, प्रेमन बिगहा, उसमानपुर व कैला का जायजा लिया.
उन्होंने बताया कि जैविक कॉरीडोर में नगरनौसा प्रखंड के चार कलस्टरों को शामिल किया गया है. जैविक कॉरीडोर में शामिल गांवों को विकसित करने को लेकर राज्य सरकार किसानों को हर प्रकार से मदद करेगी.
इस अवसर पर डीएओ अशोक कुमार, सहायक उद्यान निदेशक संजय कुमार, बीएओ शुक्ल पाणि शुक्ला, कृषि समन्वयक, वीरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, राकेश कुमार, विनय कुमार, किसान सलाहकार रंजीत पासवान, एटीएम राजीव कुमार किसान हरिवंश प्रसाद, जितेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.तीन साल उत्पाद पूरी तरह होंगे जैविक :जैविक कॉरीडोर में शामिल गांवों के किसानों को तीन सालों तक फसल में पूरी तरह जैविक फर्टिलाइजर का उपयोग करना होगा. पहले साल में किसानों को 50 प्रतिशत फर्टिलाइजर जैविक करना होगा.
दूसरे साल 50 प्रतिशत का आधा 25 प्रतिशत कम करना होगा और तीसरे साल पूरी तरह जैविक फर्टिलाइजर का उपयोग करेंगे. इसके बाद उस खेत को जैविक सर्टिफिकेशन टी-3 का प्रमाणपत्र बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से दिया जायेगा. उस खेत में होने वाली हर फसल पूरी तरह जैविक होगी.
22 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन :कृषि रोडमैप व जैविक कॉरीडोर का राष्ट्रपति व सूबे के मुख्यमंत्री 22 नवंबर को उद‍्घाटन करेंगे. इसके बाद ही जैविक कॉरीडोर के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी. अभी जैविक कॉरीडोर की पूरी गाइडलाइन विभाग को उपलब्ध नहीं हो सका.
जैविक कॉरीडोर में इन गांवों को किया गया शामिल :
नगरनौसा प्रखंड :
गढ़ियापर, प्रेमन बिगहा, उसमानपुर व कैला
चंडी प्रखंड :
राजनबिगहा, चैनपुर व दो अन्य गांव
नूरसराय प्रखंड :
सरदार बिगहा, अंधना, झामाडीह, यमुनापुर, मेयार, कथौली, मुजफ्फरपुर, ककहड़िया, बरारा, बारा खूर्द व अन्य
बिहारशरीफ प्रखंड :
सोहडीह, आशानगर, बबुरबन्ना, खासगंज, बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी, टिकुलीपर, दीपनगर, गंगा बिगहा, महानंदपुर, देवधा, शेखोपुर, कोरई, राजाकुआं
रहुई प्रखंड :
इमामगंज, रहुई, मोरातालाब, इकबालगंज, गैबी, तुफानगंज व अन्य
सिलाव :
जुनैदी, दरियासराय, नानंद, धरहरा, सारिलचक, नगर पंचायत सिलाव व अन्य
राजगीर प्रखंड :
राजगीर नगर पंचायत, नेकपुरा, खैरा, बढौना व दो अन्य गांव
गिरियक प्रखंड :
रैतर, चोरसुआ, मरकट्टा व अन्य
कतरीसराय प्रखंड :
दरवेशपुरा, बहादुरगंज, बरांदी आदि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन