बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, दो गिरफ्तार

बिहारशरीफ : बालू से जुड़े अवैध कारोबार का अस्थावां थाने की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में बगैर चालान के ढोये जा रहे बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को उसके दोनों चालकों के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालकों से इस संबंध में विशेष पूछताछ की जा […]
बिहारशरीफ : बालू से जुड़े अवैध कारोबार का अस्थावां थाने की पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में बगैर चालान के ढोये जा रहे बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को उसके दोनों चालकों के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालकों से इस संबंध में विशेष पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालकों की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के मुसेपुर निवासी संटू कुमार व दुलारचंद निवासी श्लोक कुमार के रूप में की गयी है. अस्थावां थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बालू माफिया बालू घाटों से बगैर चालान के ही बालू का उठाव कर उसे ब्लैक मार्केट में उंची कीमतों पर बेच रहे हैं.
जानकारी के बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के उस रास्ते पर नजर रखनी शुरू कर दी, जहां से होकर बालू से लदे ट्रैक्टरों का गुजरना होता है. शनिवार को थाना क्षेत्र के बिहारी बिगहा के पास दो बालू से लदे ट्रैक्टरों को रुकवा कर बालू का चालान पुलिस द्वारा मांगा गया. चालान नहीं दिखाने के बाद थानाध्यक्ष ने दोनों बालू से लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




