राष्ट्रीय विधि नागरिक शिक्षा कार्यक्रम का कार्यालय खुला

Updated at : 07 Oct 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधि नागरिक शिक्षा कार्यक्रम का कार्यालय खुला

लोगों ने राष्ट्र के निर्माण की ली शपथ बिहारशरीफ : भारतीय संविधान में नागरिकों को दिये गये मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति आमलोगों को जागरूक कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान किया जा सकता है. उक्त बातें राष्ट्रीय विधि नागरिक शिक्षा कार्यक्रम के निदेशक एसके भास्कर ने बिहारशरीफ के शिवपुरी मुहल्ले में कार्यालय का उद्घाटन […]

विज्ञापन

लोगों ने राष्ट्र के निर्माण की ली शपथ

बिहारशरीफ : भारतीय संविधान में नागरिकों को दिये गये मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति आमलोगों को जागरूक कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान किया जा सकता है. उक्त बातें राष्ट्रीय विधि नागरिक शिक्षा कार्यक्रम के निदेशक एसके भास्कर ने बिहारशरीफ के शिवपुरी मुहल्ले में कार्यालय का उद्घाटन तथा प्रमंडल कार्यालय के गठन के मौके पर कहीं. उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए देशवासियों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है.
आजादी के 70 साल बाद भी लोग अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सचेत नहीं हैं. इसके कारण कई बार लोगों को कठिनाई होती है. कार्यक्रम में भाजपा नेता सुधीर कुमार, राजेश कुमार, दीप्ति कुमारी, मगध प्रमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, उदय यादव, रंजीत कुमार सिंह, कुंदन रंजन, नीरज कुमार, सौरभ कुमार आदि ने मौलिक अधिकार व कर्तव्यों के प्रचार-प्रसार में तन-मन से जुड़कर राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी करने का संकल्प लिया.
राष्ट्रीय विधि नागरिक शिक्षा कार्यक्रम द्वारा संविधान के अनुच्छेद 15 में वर्णित समानता के अधिकार के तहत जिले के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों छात्राओं को जागरूक किया जायेगा. प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को मौलिक प्रशिक्षण पहचानपत्र निर्गत किया जायेगा. कार्यालय के माध्यम से विभिन्न जिलों के स्कूलों में बच्चों व अभिभावकों को मौलिक अधिकारों कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन