राजगीर में लोजपा का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Updated at : 06 Oct 2017 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर में लोजपा का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित होगी लोजपा : चिराग पासवान बिहारशरीफ : मिशन 2019 को हर हाल में फतह करने के संकल्प के साथ लोजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय महाशिविर का आगाज गुरुवार को राजगीर में हुआ. कार्यकर्ताओं ने पार्टी को राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित करने की शपथ ली. राजगीरके कन्वेंशन हॉल में महाशिविर की शुरुआत […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित होगी लोजपा : चिराग पासवान

बिहारशरीफ : मिशन 2019 को हर हाल में फतह करने के संकल्प के साथ लोजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय महाशिविर का आगाज गुरुवार को राजगीर में हुआ. कार्यकर्ताओं ने पार्टी को राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित करने की शपथ ली. राजगीरके कन्वेंशन हॉल में महाशिविर की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गयी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान, पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान, दलित सेना के अध्यक्ष सह सांसद रामचंद्र पासवान, पशुपालन मंत्री पशुपति कुमार पारस और अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया. इसके बाद मुख्य कार्यक्रम स्थल पर दीप जला कर कार्यक्रम को सुचारु किया. दो दिवसीय शिविर के पहले दिन देश के 28 राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने पार्टी के सांगठनिक विस्तार, लोकसभा में पार्टी की भूमिका और पार्टी या उसके घटक दलों को जीत दिलाने का संकल्प लिया.
सांसद चिराग पासवान ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों को रखा. उन्होंने कहा कि संगठन जितना सशक्त होगा, पार्टी उतनी ही मजबूत होगी. हर बूथ पर कम-से-कम सात सदस्य बनाएं. जब देश के हर बूथ पर लोजपा कार्यकर्ता होगा, तो पार्टी या उसके घटक दलों के प्रत्याशी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान दिन-रात पार्टी को शिखर पर पहुंचाने के बारे में सोचते हैं. उन्होंने कहा कि तीन साल में पार्टी काफी मजबूत हुई है. आज पार्टी के छह सांसद हैं. बिहार व मणिपुर में लोजपा के विधायक व मंत्री हैं. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मणिपुर, केरल, तमिलनाडु, झारखंड, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल समेत सभी प्रदेश अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी राय दी. शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का संबोधन होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन