रंगदारी के लिए उपमुखिया के घर पर की गयी रोड़ेबाजी

Updated at : 05 Oct 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी के लिए उपमुखिया  के घर पर की गयी रोड़ेबाजी

बिहारशरीफ : रंगदारी नहीं देने पर उपमुखिया के घर पर रोड़ेबाजी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कही है. बताया जाता है कि दीपनगर थाने के बेरौटी गांव की उपमुखिया लाला देवी के घर गांव के दबंगों द्वारा मंगलवार की देर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : रंगदारी नहीं देने पर उपमुखिया के घर पर रोड़ेबाजी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि पुलिस ने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कही है. बताया जाता है कि दीपनगर थाने के बेरौटी गांव की उपमुखिया लाला देवी के घर गांव के दबंगों द्वारा मंगलवार की देर रात रंगदारी की मांग करते हुए रोड़ेबाजी की गयी.

इससे उपमुखिया की पोती कोमल कुमारी को गहरी चोट पहुंची है. महिला के पुत्र शैलेंद्र कुमार ने बुधवार को टेलीफोन पर बताया कि गांव में सरकारी योजना के तहत कार्य प्रारंभ है. कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा पिछले दिनों रंगदारी की मांग की गयी थी. मना करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी थी. उपमुखिया के पुत्र ने बताया कि मंगलवार की रात रोड़ेबाजी की घटना के बाद दूसरे दिन बुधवार की अहले सुबह उन्हीं दबंगों द्वारा घर के बाहर एक झोंपड़ी में आग लगा दी गयी.

दीपनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल ने बताया कि हालिया अनुसंधान में पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत होता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह पूरा मामला उपमुखिया व उसके करीबी रिश्तेदारों के बीच घटी मामूली मारपीट से संबंध रखता है.

पिछले दिनों मामूली बात को लेकर उपमुखिया के करीबी रिश्तेदारों द्वारा आंशिक झड़प की घटना घटी थी, जिसकी जानकारी गांव के दूसरे ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गयी है. मंगलवार को इसी तरह का एक विवाद उपमुखिया व उनके करीबी रिश्तदारों के बीच घटी, जिसे उपमुखिया के पुत्र द्वारा तूल दिया जा रहा है. थानाध्यक्ष के अनुसार, झोंपड़ी में उपमुखिया के इशारे पर उसके किसी खास द्वारा मामले को बड़ा दिखाने के लिए आग लगायी गयी है. इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा थाने में अब तक लिखित शिकायत नहीं की गयी है, बावजूद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन