इको फ्रेंडली बनाया जायेगा प्रपोजल
Updated at : 04 Oct 2017 11:31 AM (IST)
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए शहर के 34256 लोगों ने दी अपनी राय रमेश कुमार बिहारशरीफ : शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल जाये, पर डगर इतना आसान नहीं है. पिछले तीन राउंड में असफलता हाथ लगने के कारण चौथे राउंड में चुनौती काफी बढ़ गयी है. बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिले, इसके […]
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए शहर के 34256 लोगों ने दी अपनी राय
रमेश कुमार
बिहारशरीफ : शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल जाये, पर डगर इतना आसान नहीं है. पिछले तीन राउंड में असफलता हाथ लगने के कारण चौथे राउंड में चुनौती काफी बढ़ गयी है. बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिले, इसके लिए मशक्त जारी है.
देश के 14 शहरों के बीच कड़ी प्रतियोगिता है. चर्चा है कि 10 शहरों का चयन होना है. देश के सौ शहरों को स्मार्ट सिटी बनना है. अब तक 90 शहरों का चयन हो चुका है. यही कारण है कि प्रपोजल पर विशेष जोर दिया जा रहा है. बिहारशरीफ के लिए चयनित कंसल्टेंट द्वारा स्मार्ट सिटी का प्रपोजल बनाया जा रहा है.
प्रपोजल बिल्कुल फुलप्रूफ हो और कहीं से कोई कमी न रहे, इसका सख्त पालन किया जा रहा है. साथ ही यह भी कहा गया है कि प्रपोजल वास्तविक दिखना चाहिए तथा इसमें कोई भी काल्पनिक चीज न हो, इसे पूरी तरह सुनिश्चित करने को कहा गया है.
स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के लिए बनने वाले प्रपोजल में इको फ्रेंडली सतत व विकास पर जोर दिया जा रहा है. वर्तमान बिहारशरीफ शहर को ही विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है. इको फ्रेंडली आधारित प्रपोजल तैयार किया जा रहा है. जिस तरह से वातावरण प्रदूषित हो रहा है, उसे ध्यान में रखकर प्रपोजल तैयार किया जा रहा है. 30 अक्तूबर तक प्रपोजल को फाइनल करने का समय है. इसके बाद प्रपोजल को नगर विकास विभाग के पास भेजा जायेगा.
सिटी प्रोफाइल पर 30 फीसदी अंक : एरिया आधारित विकास संबंधी परियोजना पर 55 फीसदी. सिटी प्रोफाइल क्राइटेरिया पर 30 फीसदी अंक मिलेंगे. पैन सिटी सॉल्यूशन पर 15 फीसदी अंक हैं. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने कहा है कि अधिकाधिक अंक स्मार्ट सिटी प्रपोजल को मिल सके, उस अनुरूप प्रपोजल बनाया जाये.
34256 लोगों ने अब तक दिये सुझाव
स्मार्ट सिटी के लिए तैयार किये जाने वाले प्रपोजल में नागरिकों की सहभागिता के लिए सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार के अन्य साधनों का प्रयोग किया जा रहा है. कैसा हो बिहारशरीफ शहर का प्रपोजल इसके लिए शहर के लोगों से राय भी ली जा रही है.
प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए नागरिकों से नगर निगम ने राय मांगी है. अब तक शहर के 34256 लोगों ने अपनी राय दी है. लोगों के दिये जा रहे सुझाव पर विचार करते हुए प्रपोजल को अमली जामा पहनाया जायेगा.
वैसे स्मार्ट सिटी में चयन के बाद बिहारशरीफ के विकास की संभावनाएं काफी बढ़ जायेंगी, जो यहां के लिए बहुत ही गौरव का विषय होगा. प्रपोजल बना रही कंपनी के प्रतिनिधि रोहित सिंह ने बताया कि भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलपमेंट को भेजे जाने वाले प्रपोजल में उन तमाम बिंदुओं को समाहित किया जा रहा है, जिससे इसका चयन हर हाल में सुनिश्चित हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




