सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर आधुनिक उपकरणों से एक्सपर्ट रखेंगे नजर

Updated at : 03 Oct 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर आधुनिक उपकरणों से एक्सपर्ट रखेंगे नजर

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई बिहारशरीफ : बगैर किसी प्रमाण व सत्यता के फेसबुक व व्हाट्स एप ग्रुप पर किसी तरह का आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ सकता है. पुलिस महकमा ऐसी जानकारियों को अपने माध्यमों से प्राप्त कर संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई का मन बनाया है.अधिकारियों ने कहा कि फेसबुक व व्हाट्स […]

विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी कार्रवाई

बिहारशरीफ : बगैर किसी प्रमाण व सत्यता के फेसबुक व व्हाट्स एप ग्रुप पर किसी तरह का आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ सकता है. पुलिस महकमा ऐसी जानकारियों को अपने माध्यमों से प्राप्त कर संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई का मन बनाया है.अधिकारियों ने कहा कि फेसबुक व व्हाट्स एप वैसे आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाले लोगों के विरुद्ध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.सोशल मीडिया को व्यंग्य का पात्र समझने वाले अब सावधान हो जाएं. पुलिस महकमा ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रहा है. फिलहाल नालंदा पुलिस का साइबर सेल कई फेसबुक अकाउंट व वाट्सएप ग्रुप का अध्ययन कर रहा है. सोशल मीडिया से जुड़े कई सर्वर को लोकेट कर उसे ब्लॉक करने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है.
सर्वर सेल के एक्सपर्ट के अनुसार वैसे सोशल साइट को अंडर लाइन किया गया है,जिन्हें आइटी एक्सपर्ट को ब्लॉक करने को लेकर फॉरवर्ड किया गया है. फेसबुक ग्रुप,वाट्सएप व िट्यूटर पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करने वाले कई सोशल साइट नालंदा पुलिस की जद में आये हैं. ऐसे साइटों को इसके एक्सपर्ट लोकेट कर उनके मोबाइल नंबर व उनके पोस्टल पते की खोज में जुटे हैं.
विशेष विंग का गठन किया गया
सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने को लेकर एक विंग का गठन किया गया है. विंग की अगुवाई स्वयं नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका कर रहे हैं. विंग में एक इंस्पेक्टर सहित दो सिपाहियों को शामिल किया गया है. आधुनिक उपकरणों की मदद से एसपी स्वयं अपने कार्यालय कक्ष सोशल मीडिया पर किये जाने वाले पोस्टों की जानकारियों का अध्ययन कर रहे हैं. नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके लिए खास तौर पर दो सिपाहियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. प्रशिक्षण प्राप्त सिपाही इससे संबंधित सभी तरह की जानकारी अपने स्तर से प्राप्त कर उसे हम तक पहुंचाते हैं. एसपी ने बताया कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लाइक करने वाले व उसपर अपनी राय देने वालों का पूरा डाटा निकाला जा रहा है. ऐसे लोगों से संबंधित पूरी जानकारी आधुनिक तरीके से प्राप्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन