निर्माण इकाई का लेंगे जायजा

राजगीर : आयुध निर्माणी नालंदा में विगत दिनों रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में स्वर्णिम अध्याय की शुरूआत की है . निर्माणी ने निर्धारित अवधि से पूर्व ही एक लाख बीएमसीएस मॉड्यूल निर्माण करने में सफल रही है. इस स्वर्णिम क्षण काे यादगार बनाने के लिए रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे को एक लाख वां बीएमसीएस मॉड्यूलस […]
राजगीर : आयुध निर्माणी नालंदा में विगत दिनों रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में स्वर्णिम अध्याय की शुरूआत की है . निर्माणी ने निर्धारित अवधि से पूर्व ही एक लाख बीएमसीएस मॉड्यूल निर्माण करने में सफल रही है. इस स्वर्णिम क्षण काे यादगार बनाने के लिए रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे को एक लाख वां बीएमसीएस मॉड्यूलस देश के नाम समर्पित करेगी.
आयुध निर्माणी नालंदा के महाप्रबंधक शरद घोडके ने मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आयुध निर्माणी नालंदा देश के सुरक्षा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण इकाई बन गया है. इन्हीं कारणों के चलते रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे का आगमन कल आयुध निर्माणी नालंदा में होने जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस दौरान निर्माणी के मंदिर के पास पौधारोपन भी करेंगे. इस दौरान उन्हें बीएमसीएस यूनिट दिखायी जायेगी. फिर ऑडिटोरियम में एक समारोह के दौरान उन्हें एक लाख वां बीएमसीएस मॉड्यूल समर्पित किया जायेगा. उनके साथ आयुध निर्माणी बोर्ड के मेंबर सौरभ कुमार व अन्य अधिकारी भी साथ होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




