समन्वय के साथ ड्यूटी करें अधिकारी: जिलाधिकारी

बिहारशरीफ : सभी मजिस्ट्रेटों व पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरे सजग होकर दशहरा व मुहर्रम के अवसर पर ड्यूटी करें. कहीं से कोई लापरवाही नहीं बरतें और छोटी से छोटी घटनाओं पर शुरू में ही एक्शन लें. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने सोमवार को स्थानीय कर्पूरी भवन में मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों के […]
बिहारशरीफ : सभी मजिस्ट्रेटों व पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरे सजग होकर दशहरा व मुहर्रम के अवसर पर ड्यूटी करें. कहीं से कोई लापरवाही नहीं बरतें और छोटी से छोटी घटनाओं पर शुरू में ही एक्शन लें. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने सोमवार को स्थानीय कर्पूरी भवन में मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग में उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा सभी जगह प्रकाश की पूरी तरह व्यवस्था रहेगी पर अगर कहीं अंधेरे की स्थिति हो तो मजिस्ट्रेट इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देंगे.
सभी जगहों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था की जायेगी. डीएम ने कहा कि पूरे शहर में हर संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. जिससे पूरे शहर की निगरानी की जा रही है. नगर आयुक्त मो खब्बीर को निर्देश दिया गया कि कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की ऊंचाई सही तरीके से करावें, जिससे कि पूरे इलाके की सही तरीके से मॉनीटरिंग हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




