मौसेरे भाई ने की थी युवक की हत्या,पत्नी का आरोप
Updated at : 25 Sep 2017 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

बिंद में मिले युवक के शव की हुई पहचान पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता था आरोपित बिहारशरीफ. दो दिन पूर्व बिंद थाना क्षेत्र के मसिया डीह के एक पइन में मिले शव की पहचान हो गयी. मृतक शहर के बनौलिया निवासी मो रज्जाक के रूप में की गयी है. हत्या के पीछे की जो […]
विज्ञापन
बिंद में मिले युवक के शव की हुई पहचान
पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता था आरोपित
बिहारशरीफ. दो दिन पूर्व बिंद थाना क्षेत्र के मसिया डीह के एक पइन में मिले शव की पहचान हो गयी. मृतक शहर के बनौलिया निवासी मो रज्जाक के रूप में की गयी है. हत्या के पीछे की जो कहानी सामने आयी है, वह काफी चौंकाने वाली है. नालंदा पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि मृतक की पत्नी से उसका मौसेरा भाई अवैध संबंध बनाना चाहता था.
वह इस बात के लिए कई बार अपनी भाभी पर दबाव भी बना चुका था. इसकी जानकारी नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने दी है. एसपी ने बताया कि इस बात का खुलासा मृतक की पत्नी ने किया है. महिला का कहना है कि दो दिन पूर्व उसका मौसेरा देवर उसके पति को फोन कर अस्थावां बुलाया था. देवर द्वारा दो माह पूर्व यह धमकी भी दी गयी थी अगर हमारी बात नहीं मानी तो तुम्हारे पति की हत्या कर दी जायेगी. दो दिन पूर्व पति को धोखे से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गयी. एसपी ने बताया है कि महिला के बयान की पूरी सच्चाई पर पुलिस अपनी तरफ से विशेष तफ्तीश करने में जुटी है.
इस हत्या में और कितने लोगों की संलिप्तता है, इसका खुलासा निकट भविष्य में कर दिया जायेगा. मृतक की पत्नी के बयान के बाद पुलिस ने आरोपित मौसेरे देवर को शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपित की पहचान बनौलिया निवासी मो कासो के पुत्र मो आशो के रूप में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




