75 हजार का झांसा देकर खाते से 28 हजार उड़ाया

राजगीर : ठगों ने एक किसान को 75 हजार का झांसा देकर उसके खाते से 28 हजार रुपये उड़ा लिया. बताया जाता है कि सिलाव थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव निवासी व पेशे से किसान सुधीर कुमार के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात ने फोन कर बताया कि होम शॉपिंग के आप लक्की विजेता […]
राजगीर : ठगों ने एक किसान को 75 हजार का झांसा देकर उसके खाते से 28 हजार रुपये उड़ा लिया. बताया जाता है कि सिलाव थाना क्षेत्र के भवानी बिगहा गांव निवासी व पेशे से किसान सुधीर कुमार के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात ने फोन कर बताया कि होम शॉपिंग के आप लक्की विजेता बनाये गये हैं. कंपनी आपको इनाम के तौर पर नकद 75 हजार राशि देने जा रही है.
आप पैसे लेने के लिए अपना पूरा पता व एटीएम कार्ड के ऊपर अंकित नंबर व आईएफसी कोड की जानकारी तत्काल मुहैया कराएं. किसान द्वारा अपने बैंकिंग से संबंधित सभी तरह की गुप्त जानकारी दिये जाने की बात ठगों ने उनके खाते से तीन बार में कुल 28500 रुपये की निकासी कर ली. मोबाइल पर ट्रांजेक्शन से संबंधित संदेश आने के बाद किसान के होश उड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




