अब डाकघर में मिलेंगे एलईडी बल्ब व ट्यूबलाइट

बिहारशरीफ : अब जल्द ही डाकघर में एलइडी बल्ब, ट्यूबलाइट, पंखा व एसी मिलने लगेंगे. प्रथम चरण में जिले के प्रधान डाकघर से इसकी बिक्री शुरू होगी. बाद में ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में भी इसकी बिक्री होगी. इसके लिए करीब 30 हजार एलइडी बल्ब आ चुके हैं. ट्यूबलाइट, पंखा व एसी अभी नहीं मिले […]
बिहारशरीफ : अब जल्द ही डाकघर में एलइडी बल्ब, ट्यूबलाइट, पंखा व एसी मिलने लगेंगे. प्रथम चरण में जिले के प्रधान डाकघर से इसकी बिक्री शुरू होगी. बाद में ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में भी इसकी बिक्री होगी. इसके लिए करीब 30 हजार एलइडी बल्ब आ चुके हैं. ट्यूबलाइट, पंखा व एसी अभी नहीं मिले हैं.
उम्मीद है कि जल्द ही ये सारी सामग्री प्रधान डाकघर में उपलब्ध हो जायेंगी. एक सप्ताह के अंदर प्रधान डाकघर में एलइडी बल्ब की बिक्री शुरू हो जाने की उम्मीद है. अगले वर्ष मार्च तक सभी डाकघरों में इसकी बिक्री शुरू हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




