छिड़काव देखने आज आयेगी आॅस्ट्रेलिया की टीम

बिहारशरीफ : कालाजार का जायजा लेने के लिए अाॅस्ट्रेलिया की टीम नालंदा आयेगी. टीम के अधिकारी बुधवार को नालंदा पहुंचेंगे. टीम में शामिल अधिकारी कालाजार की रोकथाम के लिए जिला मलेरिया विभाग की ओर से दवा छिड़काव कार्य की समीक्षा करेंगे. साथ ही इसकी स्थलीय जांच भी करेंगे. टीम के आगमन को लेकर जिला मलेरिया […]
बिहारशरीफ : कालाजार का जायजा लेने के लिए अाॅस्ट्रेलिया की टीम नालंदा आयेगी. टीम के अधिकारी बुधवार को नालंदा पहुंचेंगे. टीम में शामिल अधिकारी कालाजार की रोकथाम के लिए जिला मलेरिया विभाग की ओर से दवा छिड़काव कार्य की समीक्षा करेंगे. साथ ही इसकी स्थलीय जांच भी करेंगे. टीम के आगमन को लेकर जिला मलेरिया विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मी तक पूरी तरह से सजग हैं. कालाजार से संबंधित सभी तरह की पंजियों को अपडेट किया जा रहा है. ताकि टीम के अधिकारी द्वारा मांग की जाने पर उन्हें सहज रूप से उपलब्ध करायी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




