बिहार : नालंदा में पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता को गोलियों से भूना, मौत

Updated at : 12 Sep 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नालंदा में पैक्स अध्यक्ष सह जदयू नेता को गोलियों से भूना, मौत

बिहारशरीफ :बिहारकेबिहारशरीफ में नगरनौसा प्रखंड की गोरायपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व जदयू नेता सुबोध प्रसाद की अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की संध्या पौने आठ बजे गोली मार कर हत्या कर दी. घटना नगरनौसा-बडीहा रोड में स्थित काठी पुल के पास हुई. सुबोध प्रसाद सोमवार की संध्या नगरनौसा बाजार से अपने घर गोरायपुर पंचायत के […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ :बिहारकेबिहारशरीफ में नगरनौसा प्रखंड की गोरायपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष व जदयू नेता सुबोध प्रसाद की अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की संध्या पौने आठ बजे गोली मार कर हत्या कर दी. घटना नगरनौसा-बडीहा रोड में स्थित काठी पुल के पास हुई. सुबोध प्रसाद सोमवार की संध्या नगरनौसा बाजार से अपने घर गोरायपुर पंचायत के अहियातपुर गांव लौट रहे थे़ मृतक जदयू नेता सुबोध प्रसाद जिला जदयू कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे.

इसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सुबोध प्रसाद के सिर में तीन गोलियां लगी हैं. गोली लगने के बाद वह घटनास्थल पर ही गिर गये. इधर, गोली की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण जमा हो गये और घायल जदयू नेता को इलाज के लिए नगरनौसा पीएचसी में भरती कराया. पीएचसी के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही नगरनौसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच कर रही है तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. पैक्स अध्यक्ष सुबोध प्रसाद के साथ उनके ही गांव के एक व्यक्ति घर लौट रहा था़ दोनों बाइक पर सवार थे.

नगरनौसा-बडीहा रोड में एक सीमेंट के दुकानदार उनके बाइक पर साथ थे. जैसे ही अपराधियों ने सुबोध प्रसाद पर गोली चलायी गोली सिर से निकल कर उनके साथी उदय प्रसाद की होंठ पर जा लगी. घटना के बाद बाइक सड़क पर गिर गयी. घायल उदय प्रसाद बगल के धान के खेत में छिप गये. बाद में ग्रामीणों के पहुंचने पर उदय प्रसाद धान के खेत से बाहर निकले और घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों ने उदय प्रसाद को इलाज के लिए नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. यहां बता दें की सुबोध प्रसाद व उदय प्रसाद दोनों अहियापुर गांव के ही रहनेवाले थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन