ठनका गिरने से युवक की मौत
Updated at : 28 Aug 2017 10:41 AM (IST)
विज्ञापन

बिंद : प्रखंड के मकनपुर गांव में रविवार की दोपहर तेज बारिश के बीच अचानक ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान मकनपुर गांव के रामशीश यादव के पुत्र दीपू यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दीपू यादव रविवार की दोपहर गांव से दक्षिण स्थित अपने […]
विज्ञापन
बिंद : प्रखंड के मकनपुर गांव में रविवार की दोपहर तेज बारिश के बीच अचानक ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान मकनपुर गांव के रामशीश यादव के पुत्र दीपू यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दीपू यादव रविवार की दोपहर गांव से दक्षिण स्थित अपने खेत पर जा रहा था.
इसी बीच अचानक तेज बारिश के बीच तेज आवाज के साथ ठनका दीपू के शरीर पर गिर पड़ा. इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. मौके पर अंचलाधिकारी बासुकीनाथ सिंह ने आपदा के तहत मृतक की मां देवकी देवी को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया. मुखिया चैंपियन यादव, सरपंच चंद्रमौली प्रसाद ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




