गंगा में डूबने से छात्र की मौत

Updated at : 26 Aug 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा में डूबने से छात्र की मौत

विरोध. दो साथियों को ग्रामीणों ने बचाया, पथराव में एसआइ जख्मी व पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हरनौत के फलनबा गांव का रहनेवाला था बख्तियारपुर में ग्लोबल क्लासेज एंड हॉस्टल के वर्ग चार का छात्र था बख्तियारपुर : रवाईच गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह 13 वर्षीया छात्र की मौत गंगा में डूबने से हो गयी, जबकि […]

विज्ञापन

विरोध. दो साथियों को ग्रामीणों ने बचाया, पथराव में एसआइ जख्मी व पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

हरनौत के फलनबा गांव का रहनेवाला था
बख्तियारपुर में ग्लोबल क्लासेज एंड हॉस्टल के वर्ग चार का छात्र था
बख्तियारपुर : रवाईच गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह 13 वर्षीया छात्र की मौत गंगा में डूबने से हो गयी, जबकि दो अन्य छात्रों को ग्रामीणों के प्रयास से बचा लिया गया. जानकारी के अनुसार रवाईच स्थित एक बोर्डिंग स्कूल के तीन छात्र आयुष रंजन उर्फ राजा, रोहित कुमार व शुभम कुमार स्नान के लिए गंगा घाट पहुंचे. स्नान के दौरान तीनों छात्र गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे.
स्नान कर रहे अन्य लोगों की नजर डूबते छात्रों पर पड़ी, तो लोगों ने रोहित कुमार व शुभम को डूबने से बचा लिया, लेकिन आयुष रंजन उर्फ राजा को नहीं बचाया जा सका. मृतक हरनौत थाना के फलनबा गांव का रहनेवाला था. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व ननिहाल अथमलगोला थाने के चंदा गांव से काफी संख्या में लोग वहां जुट आये तथा आक्रोशित होकर विद्यालय में घुस कर संचालक संजीत पांडेय व उनकी पत्नी संध्या देवी पर टूट पड़े.
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष शंभू यादव व एसआइ गणेश तिवारी वहां पहुंचे तथा हमलावरों से दोनों को छुड़ा कर थाना ले आये. पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित लोगों ने पहले विद्यालय तथा बाद में नयी बाइपास के समीप रोड को जाम कर उत्पात मचाया. जाम हटाने के लिए पहुंची पुलिस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया. पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया व एसआइ सुरेंद्र कुमार जख्मी हो गये. इधर, थानाध्यक्ष ने एनटीपीसी से गोताखोर को बुलाकर शव को ढूंढ निकाला. इसके बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए तथा शव को सड़क पर रख जमे रहे. उपद्रवी पुलिस से संचालक व संचालिका को भीड़ के हवाले करने की मांग कर रहे थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ थाना अध्यक्ष वहां पहुंचे और लोगों को समझाया और सड़क जाम हटवाया. सड़क जाम सुबह आठ बजे से 11 बजे तक रहा.
मृत छात्र के पिता शिवजी प्रसाद ने स्कूल के संचालक संजीत पांडेय व उनकी पत्नी संध्या पर लापरवाही का आरोप मढ़ते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृत छात्र के पिता ने बताया कि स्कूल के संचालक व उसकी पत्नी विद्यालय में ही रहते हैं तथा तीज के बाद सुबह में तीनों छात्रों को गौरा-गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए गंगा घाट भेज दिया. जहां डूबने से उनके पुत्र की मौत हो गयी. वहीं, स्कूल के संचालक संजीत पांडेय ने बताया कि बगैर मेरी जानकारी के तीनों छात्र स्कूल की चहारदीवारी को फांदकर गंगा घाट चले गये थे. आयुष रंजन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. वह पांच बहनों का एकमात्र दुलारा भाई था. उसकी मौत से घर का चिराग ही बुझ गया. मृतक हरनौत थाना के फलनबा गांव का रहनेवाला था. वह यहां ग्लोबल क्लासेज एंड हॉस्टल के वर्ग चार का छात्र था, जबकि बचाये गये दूसरे छात्र रोहित कुमार नालंदा जिले के तेलमर थाने के ललुआडीह गांव का निवासी बताया जाता है, वहीं तीसरा छात्र शुभम कुमार आयुष के ननिहाल अथमलगोला थाने के चंदा गांव का रहने वाला है.
जाम में फंसे हाइकोर्ट के जज
इस बीच बाढ़ की ओर से पटना जा रहे हाइकोर्ट के जज अश्विनी कुमार जाम में फंस गये. हालांकि, थानाध्यक्ष शंभू यादव जज के वाहन के आगे स्कॉर्ट करते चल रहे थे , परंतु भीड़ के आगे उनकी एक नहीं चली. अंततः जज साहब को रास्ता बदल कर बाढ़ व हरनौत के रास्ते पटना जाना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन