नशे की हालत में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार
Updated at : 25 Aug 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

राजगीर : छबिलापुर थाना क्षेत्र के केसरिया बीघा गांव के पास शराब के नशे में धुत तीन लोगों की ग्रामीणों ने जम कर धुनाई कर दी और छबिलापुर थाना को सूचित कर पुलिस के हवाले कर दिया. पिटाई के कारण गंभीर रूप से जख्मी तीनों युवकों को पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में इलाज हेतु […]
विज्ञापन
राजगीर : छबिलापुर थाना क्षेत्र के केसरिया बीघा गांव के पास शराब के नशे में धुत तीन लोगों की ग्रामीणों ने जम कर धुनाई कर दी और छबिलापुर थाना को सूचित कर पुलिस के हवाले कर दिया. पिटाई के कारण गंभीर रूप से जख्मी तीनों युवकों को पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में इलाज हेतु भरती कराया.
नशे की हालत में रहने के बाद पुलिस ने तीनों युवक को जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार सुरूमपुर गांव निवासी विनीत सिंह व सुनील सिंह व जिंदा बीघा गांव निवासी हीरा यादव, केसरी बीघा गांव के पास पुल के समीप नशे की हालत में थे तभी गांव के ही कुछ लोगों से इनका झड़प हो गया और ग्रामीणों ने जम कर इनकी धुनाई करना शुरू कर दिया.
तभी किसी ने छबिलापुर थाना को इस बात की सूचना दी.
घटनास्थल पर पहुंच छबिलापुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से इन्हें छुड़ाया और बेहतर इलाज हेतु इन्हें अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भरती कराया. सुरूमपुर निवासी एक युवक सीआरपीएफ का जवान बताये जाते हैं, जो दो दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर आये थे. छबिलापुर थानाध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




