अवैध बूचड़खाने होंगे बंद : मंत्री

हिलसा (नालंदा) : प्रदेश के पशुपालन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि सूबे में अवैध रूप से चल रहे सभी बूचड़खाने को न सिर्फ बंद किया जायेगा, बल्कि संचालकों को जेल भी भेजा जायेगा. श्री पारस ने लोजपा के वरीय नेता डॉ रंजीत उर्फ सुमन कुमार सिंह की माता के श्राद्ध में शामिल […]
हिलसा (नालंदा) : प्रदेश के पशुपालन मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि सूबे में अवैध रूप से चल रहे सभी बूचड़खाने को न सिर्फ बंद किया जायेगा, बल्कि संचालकों को जेल भी भेजा जायेगा. श्री पारस ने लोजपा के वरीय नेता डॉ रंजीत उर्फ सुमन कुमार सिंह की माता के श्राद्ध में शामिल होने के बाद सोमवार की देर शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी संख्या में अवैध रूप से बूचड़खाना चलने की शिकायत मिल रही है. इस शिकायत के आलोक में यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि बिहार में देश के अन्य प्रदेशों से मछली, मुर्गा, अंडा आदि मंगवाया जा रहा है.
सरकार ने इस को भी काफी गंभीरता से लिया है. उन्होंने कहा कि गरीबों को अनुदानित दर पर मुर्गी पालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, सूअर पालन आदि चीजों पर अनुदान दिया जायेगा, ताकि इस धंधे में ज्यादा से ज्यादा गरीब जुड़ें. इससे गरीबों के साथ प्रदेश भी इन सब चीजों में आत्मनिर्भर बनेगा. उन्होंने राजद की जनादेश अपमान यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि पूरा उतरी बिहार जबरदस्त बाढ़ की चपेट में है, इस प्राकृतिक विपदा के समय बाढ़पीड़ितों के दुख-दर्द में शामिल होने के बजाय एक परिवार के दुख-दर्द दूर करने के लिए राजद द्वारा जनादेश अपमान यात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने कुकर्मों से बिहार को पूरे देश में बदनाम कर दिया है. उनके द्वारा अपने कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए बेटों द्वारा यात्रा निकाली जा रही है. साथ ही घोटाले एवं भ्रष्टाचार में लिप्त पूरे परिवार को बचाने के लिए पटना गांधी मैदान में रैली का आयोजन किया गया है. बिहार की जनता इनके तिकड़मों से वाकिफ हो चुकी है. उन्होंने कहा कि पहली बार बिहार एवं दिल्ली में एनडीए की सरकार बनी है. इससे बिहार के विकास में जबर्दस्त तेजी आने के बावजूद भी राज्य सरकार युद्धस्तर पर राहत कार्य चला रही है. इसमें केंद्र सरकार का भी सराहनीय सहयोग रहा है. मौके पर लोजपा नेता डॉ रंजीत उर्फ सुमन कुमार सिंह, विधायक राजू तिवारी, रवींद्र कुमार शास्त्री, पुरुषोत्तम कुमार पासवान, अजय कुमार सोनू, रामरतन पांडेय, अरुण बिंद, नीरज यादव, नंदलाल पासवान, राजू पासवान समेत बड़ी संख्या में लोजपा नेता व अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




