अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर ससुर ने बहू को जिंदा जलाया, मौत

Updated at : 17 Aug 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर ससुर ने बहू को जिंदा जलाया, मौत

बिहारशरीफ : अवैध संबंध बनाने में असफल ससुर ने बहू की हत्या जिंदा जला कर दी. घटना शहर के अलीनगर गांव में बुधवार की सुबह घटी. महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी धमेंद्र पासवान अपनी बहू से अवैध संबंध बनाना चाहता था, बहू […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : अवैध संबंध बनाने में असफल ससुर ने बहू की हत्या जिंदा जला कर दी. घटना शहर के अलीनगर गांव में बुधवार की सुबह घटी. महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी धमेंद्र पासवान अपनी बहू से अवैध संबंध बनाना चाहता था, बहू इस बात का विरोध करती थी.

मृतका की करीबी रिश्तेदार ने सदर अस्पताल में बताया कि बुधवार की सुबह घर में किसी को नहीं पाकर ससुर अपनी बहू के साथ छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर उसे जिंदा जला दिया गया. घटना को अंजाम देकर ससुर मौके से फरार है. घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया.आरोपित की पहचान गांव निवासी भोला पासवान के रूप में की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन