श्राद्ध कर्म में शामिल होने रहुई पहुंचे मुख्यमंत्री
Updated at : 14 Aug 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

रहुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की संध्या में स्व. देवकी देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए रहुई प्रखंड के निजाय गांव पहुंचे. स्व. देवकी देवी की 105 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया था. उनके पुत्र सोनसा पंचायत के पूर्व मुखिया सह रहुई प्रखंड जदयू अध्यक्ष विनोद कुमार से मिल कर […]
विज्ञापन
रहुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की संध्या में स्व. देवकी देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए रहुई प्रखंड के निजाय गांव पहुंचे. स्व. देवकी देवी की 105 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया था. उनके पुत्र सोनसा पंचायत के पूर्व मुखिया सह रहुई प्रखंड जदयू अध्यक्ष विनोद कुमार से मिल कर सीएम ने सांत्वना दी. संध्या सात बजे निजाय पहुंचे मुख्यमंत्री सबसे पहले स्व. देवकी देवी के चित्र पर माल्यार्पण किया .
सीएम ने स्व. देवकी देवी को धार्मिक स्वभाव की महिला बताते हुए उनके लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने पर खुशी जाहिर की. स्व. देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम का काफिला पटना के लिए रवाना हो गया. इस अवसर पर सांसद कौशलेंद्र कुमार, राजगीर के विधायक रवि ज्योति कुमार, इस्लामपुर के विधायक चंद्रसेन प्रसाद, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार, जदयू नेता असगर शमीम, मुखिया राकेश रंजन, पप्पू मुखिया, जदयू के जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद, प्रमुख संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




