आरपीएस स्कूल में पत्र लेखन प्रतियोगिता का किया आयोजन

Updated at : 13 Aug 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
आरपीएस स्कूल में पत्र लेखन प्रतियोगिता का किया आयोजन

बिहारशरीफ : डाक विभाग द्वारा शनिवार को स्थानीय आरपीएस स्कूल में बच्चों के बीच पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. पत्र लेखन प्रतियोगिता का विषय था-’प्रिय बाबू, आप मुझे प्रेरित करते हैं’.अंतरदेर्शीय पत्र 500 शब्दों में आयोजित इस पत्र लेखन प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : डाक विभाग द्वारा शनिवार को स्थानीय आरपीएस स्कूल में बच्चों के बीच पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में करीब दो हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. पत्र लेखन प्रतियोगिता का विषय था-’प्रिय बाबू, आप मुझे प्रेरित करते हैं’.अंतरदेर्शीय पत्र 500 शब्दों में आयोजित इस पत्र लेखन प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली बच्चों में लिखने की कला को जीवंत बनाये रखना है. इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रर्दशन करने वाले बच्चों को राज्यस्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. राज्यस्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वालों को देश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. बेहतर प्रदर्शन करने वालों को डाक विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा.

इसकी जानकारी देते हुए डाक विभाग के कर्मी शुंभकर कुमार व रंजन कुमार ने बताया कि आज के इलेक्ट्रॉनिक युग में बच्चे पत्र लेखन की प्राचीन परंपरा को भूलाते जा रहे हैं. इस कला को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया है कि विभाग द्वारा दो तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. 500 शब्दों की अंतरदेर्शीय पत्र व 1000 शब्दों की लिफाफा पत्र लेखन प्रतियोगिता इसमें शामिल है. इसके साथ ही बच्चों को अंतरदेर्शीय पत्र, लिफाफा व पोस्टकार्ड से अवगत कराया जा रहा है, तथा उनमें डाक टिकट संग्रह करने की हॉबी विकसित करने के लिए फिलाटेली एकाउंट खुलवाने एवं विद्यालय में फिलाटेली क्लब बनाने को प्रेरित किया जा रहा है. बच्चों ने उत्साह पूर्वक इस पत्र लेखन प्रतियोगिता में शामिल हुए. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह व डाक विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह ने इस अवसर पर बच्चों से कहा कि पत्र लेखन एक कला है, इसको जीवंत बनाये रखना जरूरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन