अगवा व्यवसायी पुत्र की हत्या, वज्रवाहन फूंका

Updated at : 12 Aug 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
अगवा व्यवसायी पुत्र की हत्या, वज्रवाहन फूंका

लोगों ने आगजनी कर मुख्य सड़क जाम कर दी सीवान : नगर के नया बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी राजकुमार गुप्ता के पुत्र विष्णु राज उर्फ राहुल (11 वर्ष) की गला घोंट कर हत्या कर दी गयी. राहुल का बुधवार की शाम घर से श्रद्धानंद बाजार स्थित अपनी दुकान जाते समय अपहरण कर लिया गया था. […]

विज्ञापन

लोगों ने आगजनी कर मुख्य सड़क जाम कर दी

सीवान : नगर के नया बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी राजकुमार गुप्ता के पुत्र विष्णु राज उर्फ राहुल (11 वर्ष) की गला घोंट कर हत्या कर दी गयी. राहुल का बुधवार की शाम घर से श्रद्धानंद बाजार स्थित अपनी दुकान जाते समय अपहरण कर लिया गया था. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर जाम लगा दिया. इस दौरान अस्पताल के नजदीक खड़े पुलिस वज्र वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया. बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया. अपहरणकर्ताओं ने राहुल के परिजनों से दो बार फोन कर 30 लाख रुपये फिरौती
अगवा व्यवसायी पुत्र…
मांगी थी. इसके बाद पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहरणकर्ताओं की तलाश में गोपालगंज के मीरगंज के मटिहानी में कई बार छापेमारी की. इस दौरान दो लोगों को उठाकर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इसी बीच शुक्रवार की अहले सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलौरी-सरसर के बीच बस पड़ाव के समीप सड़क के किनारे राहुल का शव बरामद किया गया. अपहरणकर्ताओं ने रस्सी से गला घोंट कर राहुल की हत्या कर उसका शव पिकअप वैन से लाकर फेंक दिया.
सुबह शौच करने पहुंचे लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोकर के बोरे में फेंका गया शव बरामद किया. शव के पोस्टमार्टम के दौरान ही राहुल की हत्या की जानकारी होने पर मुहल्लावासी व व्यवसायी आक्रोशित हो गये और अस्पताल मोड़ के समीप आगजनी कर मुख्य सड़क जाम कर दिया.
वहीं राहुल के माता-पिता सहित अन्य परिजन तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग सुनने को तैयार नहीं थे. इसी बीच असामाजिक तत्वों ने अस्पताल के नजदीक खड़े पुलिस वज्र वाहन को भी आग के हवाले कर दिया.
बाद में मौके पर पहुंचे एएसपी कार्तिकेय शर्मा व एसडीएम श्याम बिहारी मीना ने लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया. एएसपी ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करने व अपहरण एवं हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी कार्तिकेय के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन