शिक्षकों की कमी से पढ़ाई पर असर

नालंदा : राजगीर अनुमंडल के सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी और उत्क्रमित हाइस्कूलों में हेडमास्टर के पद रिक्त है. इन स्कूलों में लिपिक और आदेशपाल के भी लाले पड़े हैं. ये सभी हाइस्कूल प्रभारी हेडमास्टर के भरोसे चल रहा है. स्थायी हेडमास्टर के नहीं रहने से स्कूल में शैक्षणिक और प्रशासनिक माहौल अनुकूल नहीं है. इसके अलावा […]
नालंदा : राजगीर अनुमंडल के सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी और उत्क्रमित हाइस्कूलों में हेडमास्टर के पद रिक्त है. इन स्कूलों में लिपिक और आदेशपाल के भी लाले पड़े हैं. ये सभी हाइस्कूल प्रभारी हेडमास्टर के भरोसे चल रहा है. स्थायी हेडमास्टर के नहीं रहने से स्कूल में शैक्षणिक और प्रशासनिक माहौल अनुकूल नहीं है. इसके अलावा जितने भी मध्य विद्यालय हाइस्कूल में उत्क्रमित किये गये हैं. वहां मिडिल स्कूल के ही हेडमास्टर इन हाइस्कूलों के हेडमास्टर का काम संभाले हैं.
जबकि वे हाइस्कूल के हेडमास्टर बनने की योग्यता नहीं रखते हैं. किसी भी स्कूल में रेगुलर क्लास नहीं होते हैं. होती है तो केवल हाजिरी बनाने का काम. प्रभारी हेडमास्टर अक्सर कोई न कोई बहाना बनाकर स्कूल से फरार रहते हैं. कभी डीइओ के यहां बैठक के नाम पर तो कभी सरकारी-स्कूलों के काम को लेकर स्कूल से बाहर रहते हैं. इसका शैक्षणिक कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है. शिक्षक क्लास जाने की जगह घरेलू, सामाजिक और राजनैतिक चर्चा कर समय व्यतीत करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




