बुनकर संघ को करें मजबूत: मनोज तांती

Updated at : 07 Aug 2017 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
बुनकर संघ को करें मजबूत: मनोज तांती

समारोह में पारित किये गये कई प्रस्ताव बिहारशरीफ : चट्टानी एकता के साथ नालंदा जिला पान-स्वांसी बुनकर संघ को कार्यकर्ता मजबूत बनाएं. जब संगठन मजबूत होगा तो समाज का भी समुचित रूप से विकास होगा. अतएव संघ के लोग संगठन को मजबूत बनाने की दिशा हमेशा प्रयत्नशील रहें. साथ ही संघ की नीति को समाज […]

विज्ञापन
समारोह में पारित किये गये कई प्रस्ताव
बिहारशरीफ : चट्टानी एकता के साथ नालंदा जिला पान-स्वांसी बुनकर संघ को कार्यकर्ता मजबूत बनाएं. जब संगठन मजबूत होगा तो समाज का भी समुचित रूप से विकास होगा. अतएव संघ के लोग संगठन को मजबूत बनाने की दिशा हमेशा प्रयत्नशील रहें.
साथ ही संघ की नीति को समाज के लोगों तक पहुंचाएं. यह बातें रविवार को स्थानीय बिहार क्लब में नालंदा जिला पान-स्वांसी बुनकर संघ की जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के शपथ ग्रहण व नवनिर्वाचित मुखिया तथा वार्ड पार्षदों के अभिनंदन समारोह में जदयू दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार तांती ने कही. इससे पहले श्री तांती ने अभिनंदन समारोह का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तांती ने कहा कि संगठन के मजबूती के साथ-साथ समाज के लोग शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दें.
अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें, ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल बन सके. जब बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे तो समाज का भी विकास होगा. शिक्षा ही सबसे बड़ी पूंजी है. शिक्षा रूपी ज्ञान से ही सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है.
उन्होंने संघ के लोगों से आह्वान किया कि संघ की नीतियों को पान-स्वांसी बुनकर समाज तक पहुंचाएं. समाज के विकास के लिए संघ कटिबद्ध है. अभिनंदन समारोह में समाज के उत्थान के लिए कई प्रस्ताव पारित किये गये. राजो माता द्वारा दान में दी गयी जमीन पर धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया गया. पान स्वांसी बुनकर जाति के उत्थान के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग भी की गयी.
इस अवसर पर आगत अतिथियों का संघ के जिलाध्यक्ष शशिभूषण तांती ने कामेश्वर चौपाल, कुशेश्वर दास, आइपी गुप्ता, संतोष दास, रामसकल दास, प्रवीण दास आदि का स्वागत किया. कार्यक्रम में मुखिया कारू तांती, राजेंद्र तांती व नगर निगम के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही उद्घाटनकर्ता को भी अंग वस्त्र से सम्मानित किया. इस मौके पर सिकंदर प्रसाद, केदारनाथ प्रसाद, वृजनंदन प्रसाद, सतीश कुमार तांती, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन