गिरफ्तारी की मांग को ले थाने का किया गया घेराव

Updated at : 04 Aug 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग को ले थाने का किया गया घेराव

मनमानी. रास्ता विवाद को लेकर हुई गोलीबारी पुलिस मामले की कर रही जांच एकंगरसराय : तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के रसलपुर टोला नाइमगंज में गुरुवार को रास्ता को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद में करीब आधा दर्जन हवाई फायरिंग की गयी. इस संबंध में रसलपुर टोला नाइमगंज निवासी यदुनंदन रविदास ने तेल्हाड़ा थाने में […]

विज्ञापन

मनमानी. रास्ता विवाद को लेकर हुई गोलीबारी

पुलिस मामले की कर रही जांच
एकंगरसराय : तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के रसलपुर टोला नाइमगंज में गुरुवार को रास्ता को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद में करीब आधा दर्जन हवाई फायरिंग की गयी. इस संबंध में रसलपुर टोला नाइमगंज निवासी यदुनंदन रविदास ने तेल्हाड़ा थाने में खोजपुरा गांव निवासी अशोक कुमार व तन्नु कुमार समेत कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है. इस घटना को लेकर आक्रोशित महादलित टोला नाइमगंज के दर्जनों महिलाओं व पुरूषों ने तेल्हाड़ा थाना पहुंच कर अपराधियों को गिरफ्तार करने को लेकर हंगामा किया. घटना के संबंध में महादलित टोला के निवासी यदुनंदन रविदास, अनंतदेव भारती, राजकुमार रविदास,
तालकेश्वर रविदास, सिद्धेश्वर रविदास, धर्मशीला देवी, रीता देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि खोजपुरा गांव निवासी अशोक कुमार एवं तन्नु कुमार करीब आधा दर्जन लोग एक बोलेरो से जेसीबी मशीन के साथ हथियार से लैस होकर आये और महादलित टोला में आने वाला कच्चा रास्ता को काट दिया, जिसका विरोध ग्रामीणों द्वारा करने पर गाली-गलौज करते हुए कई चक्र हवाई फायरिंग की गयी. लोग किसी प्रकार जान बचा कर भागे. थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने बताया कि गोली चलने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पायी है. इस घटना को गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है. ज्ञात हो कि नाइमगंज टोला पर जाने के लिए रास्ता खोजपुरा गांव निवासी अशोक कुमार के पिता शिवशरण प्रसाद ने अपनी रैयती जमीन में मौखिक रूप से कुछ वर्ष पूर्व दिया था, लेकिन शिवशरण प्रसाद का पुत्र अब अपने निजी जमीन पर रास्ता नहीं देना चाहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन