सड़क हादसे में एएनएम की मौत

Updated at : 03 Aug 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एएनएम की मौत

परबलपुर : थाना क्षेत्र के वेन मोड़ के पास बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एएनएम की मौत हो गयी. स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत सीमा कुमारी अपने पुत्र के साथ बिहारशरीफ से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रही थी. वेन मोड़ के पास अचानक एक महिला […]

विज्ञापन

परबलपुर : थाना क्षेत्र के वेन मोड़ के पास बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एएनएम की मौत हो गयी. स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत सीमा कुमारी अपने पुत्र के साथ बिहारशरीफ से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जा रही थी. वेन मोड़ के पास अचानक एक महिला बीच सड़क आ गयी. महिला को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गयी और एएनएम सड़क पर गिर गयीं. घटना की जानकारी के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने घायल एएनएम को स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया.

वहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही एएनएम की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. एएनएम सीमा कुमारी शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव के मिथलेश प्रसाद की पत्नी थी. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. हादसे के बाद पूरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि सीमा कुमार प्रतिदिन बिहारशरीफ से अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ड्यूटी के लिए आती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन