दुर्घटना के जिम्मेवार बस चालक को मिली सजा

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के षष्टम एसीजेएम अविनाश शर्मा ने दुर्घटना के जिम्मेवार आरोपित बस चालक जगलाल चौधरी को छह माह की साधारण कारावास की सजा दी. आरोपित को भादस की धारा 279 व 337 में दोषी करार दिया गया. इन धाराओं के तहत आरोपित को एक हजार व पांच सौ रुपये का जुर्माना भी […]
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के षष्टम एसीजेएम अविनाश शर्मा ने दुर्घटना के जिम्मेवार आरोपित बस चालक जगलाल चौधरी को छह माह की साधारण कारावास की सजा दी. आरोपित को भादस की धारा 279 व 337 में दोषी करार दिया गया. इन धाराओं के तहत आरोपित को एक हजार व पांच सौ रुपये का जुर्माना भी अदा करना होगा. जिसे अदा नहीं करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास होगा.
13 वर्ष पूर्व इस घटना के पीड़ित सह मामले के सूचक अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां ग्रामवासी देवी सिंह के बयान पर कांड संख्या 272/04 के तहत आरोप दर्ज किया गया था. इस मामले के एक अन्य आरोपित ट्रक चालक जवाहर राम का विचारण अलग से किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




