भाइयों ने किया खून के रिश्ते को कलंकित
Updated at : 01 Aug 2017 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

घर में सोने को लेकर उतार दिया मौत के घाट बिहारशरीफ : खून का रिश्ता कलंकित हो गया. राम जनत पासवान पांच भाइयों में मंझले थे. पिता की मृत्यु के बाद पांचों भाई अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते थे. पुश्तैनी संपत्ति की लालसा सबों में थी. बहू पंचोला देवी के अनुसार भाइयों के बीच […]
विज्ञापन
घर में सोने को लेकर उतार दिया मौत के घाट
बिहारशरीफ : खून का रिश्ता कलंकित हो गया. राम जनत पासवान पांच भाइयों में मंझले थे. पिता की मृत्यु के बाद पांचों भाई अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते थे. पुश्तैनी संपत्ति की लालसा सबों में थी. बहू पंचोला देवी के अनुसार भाइयों के बीच बंटवारा नहीं हुआ था. बावजूद इसके सभी पांचों भाई सही से रह रहे थे. रविवार की रात राम जतन पासवान अपनी पत्नी के साथ घर के पास सो रहे थे. दूसरे भाइयों को लगा कि जिस स्थान पर उसका भाई अपने परिवार के साथ सो रहा है, वह अब उसके कब्जे में चला जायेगा.
चारों भाई सोमवार की रात करीब 12 बजे उक्त स्थान पर आकर अपने मंझले भाई को वहां नहीं सोने की धमकी दी. भाइयों द्वारा ईंट भी चलाया गया. इस घटना के बाद राम जनत पासवान अपने परिवार के साथ अपने घर में सोने चले गये. बहू बताती है कि इस घटना के बाद विरोधी चारों भाइयों ने सोमवार की सुबह अचानक घर पर हमला बोल दिया. हाथ में चाकू, लोहे का रॉड व क्रिकेट खेलने वाला बल्ला लेकर ताबड़तोड़ सबों को पीटना प्रारंभ कर दिया.
चारों भाइयों के निशाने पर उनके ससुर ही थे. हत्या करने की नियत से घर में घुसे भाइयों ने ससुर पर चाकुओं व लोहे के रॉड से कई वार किये. पास में रही सास पर भी कातिलाना हमला किया गया. घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए मृतक की बहु ने बताया कि मौके पर वह अपनी ननद के साथ अपने चारों ससुरों को ऐसा नहीं करने की गुहार लगाती रही. बावजूद इसके चारों ससुर मारपीट की घटना को अंजाम देते रहे. ससुरों द्वारा ननद व हमारे साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया. बदन के कपड़े फाड़ डाले गये. मौके पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पूरे परिवार को जाने से मारने की धमकियां दी जा रही थी. घटना को अंजाम दे रहे चारों ससुर गांव छोड़ कर चले जाने की धमकी दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




