युवक ने की आत्महत्या

Updated at : 01 Aug 2017 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या

इस्लामपुर : थाना क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारा. थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक अपने पूरे परिवार के साथ बराबर गया था और रात के करीब 10 […]

विज्ञापन

इस्लामपुर : थाना क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतारा. थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मृतक अपने पूरे परिवार के साथ बराबर गया था और रात के करीब 10 बजे बाइक से इस्लामपुर लौटने के दौरान नई बाजार के आसपास बाइक लुटेरों ने बाइक छीन लिया था.

इस घटना से आहत होकर राणा प्रताप नगर मोहल्ला निवासी शिव प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घर का दरवाजा अंदर से बंद रहने के कारण काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा गया. मृतका की पत्नी विभा देवी समेत किसी भी परिवार के सदस्यों द्वारा किसी हत्या का आरोप नहीं लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन