ग्रामीण चिकित्सक की गला दबा कर हत्या

Updated at : 01 Aug 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण चिकित्सक की गला दबा कर हत्या

पुलिस मामले की कर रही जांच बिहारशरीफ : रविवार की देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की हत्या गला दबा कर दी. घटना जिले के रहुई थाना क्षेत्र के उतरनामा गांव में घटी. सोमवार की सुबह चिकित्सक का शव उनके निजी नर्सिंग होम में पाया गया. मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

पुलिस मामले की कर रही जांच

बिहारशरीफ : रविवार की देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की हत्या गला दबा कर दी. घटना जिले के रहुई थाना क्षेत्र के उतरनामा गांव में घटी. सोमवार की सुबह चिकित्सक का शव उनके निजी नर्सिंग होम में पाया गया. मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के भिंडा गांव निवासी लक्ष्मी यादव के रूप में की गयी है. हालांकि पुलिस इस वारदात को हत्या से जोड़ कर नहीं देख रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्रामीण चिकित्सक उतरनामा गांव के एक किराये के मकान में अपना नर्सिंग होम चलाते थे. मृतक का भतीजा पिन्नी यादव ने सदर बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा उनके चाचा की हत्या गला दबा कर दी गयी है.
भतीजे के अनुसार चाचा के गरदन पर गहरे काले रंग के निशान पाये गये हैं. बताया जाता है कि ग्रामीण चिकित्सक रविवार की संध्या अपने नर्सिंग होम में ही रूक गये थे. उनके साथ चार अन्य लोग थे, जो उनके साथ रात में नर्सिंग होम में ही सोये थे. घटना के बाद सभी चारों मौके से गायब हैं. परिजनों का सीधा आरोप है कि किसी अपराधी द्वारा एक साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गयी है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर रहुई थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. हालिया अनुसंधान में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना सीधे तौर पर हत्या से जुड़ा है या फिर इसके पीछे कोई दूसरा कारण है. थानाध्यक्ष ने कहा है कि मौत का कारण हार्ट अटैक भी हो सकता है. परिजनों द्वारा हत्या की बात कहे जाने पर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन