जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज
Updated at : 01 Aug 2017 1:58 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : हरियाणा व झारखंड समेत अन्य राज्यों से शराब की तस्करी करने की बात सामने आने पर पुलिस सक्रिय हो गयी है. शराब को ले जाने के लिए अब तस्करों ने अपना तरीका भी बदल दिया है. शराब को ट्रकों में सीमेंट के कट्टों के साथ ही अन्य तरीकों से दूसरे राज्यों से लाया […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : हरियाणा व झारखंड समेत अन्य राज्यों से शराब की तस्करी करने की बात सामने आने पर पुलिस सक्रिय हो गयी है. शराब को ले जाने के लिए अब तस्करों ने अपना तरीका भी बदल दिया है. शराब को ट्रकों में सीमेंट के कट्टों के साथ ही अन्य तरीकों से दूसरे राज्यों से लाया जाता है. पुलिस ने अब तक कई मामलों में पाया है कि जिस गाड़ी में शराब ले जायी जा रही होती है उसके ड्राइवर की इस मामले में अहम भूमिका होती है.
झारखंड और उसके आसपास से दूसरे राज्यों में शराब की तस्करी की जाती है. अब तक जो भी मामले सामने आये हैं, उनमें देखने में आया है कि बिहार में शराब पर पाबंदी होने के कारण बाहर से भारी मात्रा में शराब यहां पर भेजी जाती है. जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के दरवेशपुरा गांव के पास एक ट्रक से भारी मात्रा में पिछले माह शराब को बरामद किया गया था.
इस मामले में ट्रक का चालक व उप चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने ट्रक से साढ़े चार सौ पेटियों में कुल 54 सौ शराब की बोतल बरामद की थी. इससे पहले पुलिस द्वारा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में बेकार फ्रीज से शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया था. शुक्रवार की सुबह सोहसराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लोहगानी गांव के खेत में गाड़ कर रखे गये थे. कतरीसराय थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में बरामद अंगरेजी शराब को तस्करों द्वारा ट्रक में छुपा कर रखा गया था. तस्करों द्वारा ट्रक के फर्श के अंदर के भाग में एक तहखाना बना रखा था.
कहते हैं पुलिस अधीक्षक
नालंदा पुलिस शराब की तस्करी में संलिप्त कई लोगों पर पैनी नजर रख रही है. इसके लिए विशेष तौर पर जिला खुफिया विभाग के पदाधिकारियों को विशेष हिदायत दी गयी है. जिले के कई स्थानों पर स्थायी तौर पर वाहन चेकिंग की व्यवस्था करायी गयी है. झारखंड सहित दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है. एसपी ने बताया कि निकट भविष्य में कई और शराब माफियाओं की गिरफ्तारी की जायेगी.
कुमार आशीष , एसपी, नालंदा
पिछले पंद्रह दिनों के भीतर शराब के मामले में मिली नालंदा पुलिस को सफलता
1. प्रतिवेदित कांड:183
2. कुल गिरफ्तारियां:203
3. विदेशी शराब:4097.685 लीटर
4. देसी शराब:3363.3 लीटर
5. चुलाई शराब:1019.34 लीटर
6. जब्त मोबाइल:08
7. जब्त बाइक: 17
8. जब्त लग्जरी वाहन:12
9. नयी उत्पाद नीति 2016 की धारा-66 के अंतर्गत कुल 41 व्यक्तियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन समर्पित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




