ट्रैक्टर के पलटने से एक की मौत, दो जख्मी

Updated at : 13 Jul 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर के पलटने से एक की मौत, दो जख्मी

बिहारशरीफ : बुधवार की सुबह दीपनगर थाना क्षेत्र के लंगड़ी बिगहा गांव के पास एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उसपर सवार एक मजदूर की मौत हो गयी. वहीं इस हादसे में दो अन्य मजदूर जख्मी हो गये. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने तीनों घायलों को इलाज […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बुधवार की सुबह दीपनगर थाना क्षेत्र के लंगड़ी बिगहा गांव के पास एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उसपर सवार एक मजदूर की मौत हो गयी. वहीं इस हादसे में दो अन्य मजदूर जख्मी हो गये. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे दीपनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया,

जहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया. हादसे में मरने वाले मजदूर की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी स्वर्गीय महेश्वर यादव के 40 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर उक्त स्थान पर अनियंत्रित होकर पलट गया था. शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

इस संबंध में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन