14 अंचल प्रमंडलों में बनेंगे 135 कैंप

Updated at : 12 Jul 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
14 अंचल प्रमंडलों में  बनेंगे 135 कैंप

तैयारी. बाढ़ से निबटने को तैयार है जिला आपदा प्रबंधन विभाग 122 नयी पुरानी नावों की व्यवस्था, ट्रेंड नाविकों को लगाया जायेगा बिहारशरीफ : राज्य के 28 जिले बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिले माने जाते हैं. उनमें से नालंदा भी एक है. जिले में जिराइन, सकरी, फल्गू, लोकाइन आदि नदियां बाढ़ का कहर बरपाती […]

विज्ञापन

तैयारी. बाढ़ से निबटने को तैयार है जिला आपदा प्रबंधन विभाग

122 नयी पुरानी नावों की व्यवस्था, ट्रेंड नाविकों को लगाया जायेगा
बिहारशरीफ : राज्य के 28 जिले बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिले माने जाते हैं. उनमें से नालंदा भी एक है. जिले में जिराइन, सकरी, फल्गू, लोकाइन आदि नदियां बाढ़ का कहर बरपाती हैं. इन दिनों लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग किसी भी आपात स्थिति में बाढ़ से निबटने के लिए पूरी तरह कमर कस चुका है. बाढ़ पूर्व की तैयारी विभाग द्वारा जोर शोर से की जा रही है. जिले के 14 प्रमंडल अंचलों में राहत कैंप की व्यवस्था की गयी है.
इन अंचलों में कुल 135 कैंपों की व्यवस्था की जायेगी. बाढ़ से अधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में अस्थायी शौचालय बनाने का काम चल रहा है. राहत कैंपों में शरण लेने वाले लोगों के लिए तीन टाइप खाने की व्यवस्था की जा रही है. बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत कैंपों में लाने की सारी व्यवस्था कर ली गयी है. राहत कैंपों में शरण लेने वाले बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार 9800 रुपये देने की भी व्यवस्था की गयी है. यह कैंप प्रखंड स्तर लगाये जायेंगे. बाढ़ प्रभावित लोग अस्थायी शेल्टर उपलब्ध कराने के लिए आठ हजार पॉलीथिन शीट की खरीदारी ढंग से संचालित करने के नावों की भी व्यवस्था की गयी है. 88 पुराने व 34 नये नावों की व्यवस्था की जा चुकी है. नावों को चलाने के लिए ट्रेंड नाविक भी तैयार कर लिये गये हैं. नाव चलाने वाले नाविकों को श्रम संसाधन विभाग से निर्धारित मजदूरी दी जायेगी. इसके अलावा 120 गोताखोर की भी व्यवस्था की जा चुकी है.
क्या कहते हैं अधिकारी
जिले में बाढ़ की स्थिति से निबटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग तैयारी में जुटा है. राहत कैंप की व्यवस्था अस्थायी शौचालय, अस्थायी शेल्टर के लिए पॉलीथिन शीट, नाव आदि की व्यवस्था कर ली गयी है. गोताखोर और ट्रेंड नाविक भी तैयार कर लिये गये हैं.
संजय कुमार, प्रभारी जिला आपदा प्रबंधन विभाग, नालंदा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन