ढाई करोड़ से होगा शहर का विकास

Updated at : 02 Jul 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
ढाई करोड़ से होगा शहर का विकास

निर्णय. नये बोर्ड ने दैनिक कर्मियों को दिया तोहफा दैनिक मानदेय में की गयी बढ़ोतरी बिहारशरीफ : नगर निगम बोर्ड ने दैनिक कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की सहमति प्रदान कर दी है. नगर निगम में काम करने वाले करीब पांच सौ दैनिक कर्मियों को इससे फायदा होगा. इसमें सफाई कर्मी, ड्राइवर शामिल हैं. […]

विज्ञापन

निर्णय. नये बोर्ड ने दैनिक कर्मियों को दिया तोहफा

दैनिक मानदेय में की गयी बढ़ोतरी
बिहारशरीफ : नगर निगम बोर्ड ने दैनिक कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की सहमति प्रदान कर दी है. नगर निगम में काम करने वाले करीब पांच सौ दैनिक कर्मियों को इससे फायदा होगा. इसमें सफाई कर्मी, ड्राइवर शामिल हैं. जिस दैनिक कर्मी को पहले 242 रुपये मिलता था उसे अब प्रतिदिन 275 रुपये मिलेंगे. इसी प्रकार जिसे 275 रुपये मिलता था उसे अब 315 रुपये मिलने लगेगा. शनिवार को आयोजित नगर निगम बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गयी. मुख्यमंत्री शहरी नली गली योजना के तहत ढाई करोड़ रुपये से कार्य कराये जायेंगे. प्राथमिकता सूची की चौथी योजना से हर वार्ड में कार्य कराये जायेंगे. चौथी में करीब 93 योजनाएं हैं जिस पर काम होना है. बोर्ड की बैठक में कई योजनाओं पर सहमति प्रदान की गयी.
नगर आयुक्त कौशल कुमार ने नये सदस्यों को अधिकार और कर्तव्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी. मेयर वीणा कुमारी की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक हुई. बैठक में सशक्त स्थायी समिति से पारित योजनाओं का भी अनुमोदन प्रदान किया गया. सिर्फ वाहन उठाने वाले मशीन की खरीदारी पर रोक लगा दी गयी है. बैठक में विशेष तौर पर आमंत्रित एमएलसी रीना यादव ने भी भाग लिया. एमएलसी रीना यादव ने बैठक में कहा कि बड़ी योजनाओं को सरकार के स्तर पर प्रयास करेंगे. मेयर वीणा कुमारी ने कहा कि शहर का विकास पहली प्राथमिकता है. इस मौके पर अपर नगर आयुक्त विजय कुमार उपाध्याय, वार्ड पार्षद नारायण यादव, रंजय कुमार वर्मा, प्रद्युमन कुमार, प्रमोद कुमार, सुशील कुमार मीठू, सविता देवी, कुसुम सिंह, रजनी रानी, वकील खां, शर्मीली प्रवीण, शमा खान, पप्पू बनौलियां, धनंजय कुमार, आरती देवी, रिंकी देवी, पूनम कुमारी, उषा देवी, सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा, नगर निगम के कर्मी मौजूद थे
120 वेंडरों को दिया गया पहचान पत्र: शहरी वेंडरों को नगर निगम द्वारा पहचान पत्र दिया गया. नगर व आवास बोर्ड से प्राप्त 120 वेंडरों को पहचान दिया गया. वैसे शहर में 2500 वेंडर हैं. उक्त सभी को पहचान पत्र दिये जायेंगे. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. शहरी युवाओं को रोजगारपरक बनाने के लिये कौशल विकास के लिये ट्रेनिंग के लिये एजेंसी को वर्क आर्डर दिया गया.
इस मौके पर पार्षद व कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन