बस व बोलेरो की भिड़ंत में छह लोग हुए जख्मी

Updated at : 15 Jun 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
बस व बोलेरो की भिड़ंत में छह लोग हुए जख्मी

हादसा. बस में दबे यात्रियों को बाहर निकाला गया बिहारशरीफ/एकंगरसराय : एकंगरसराय-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मोजाहिदपुर मोड़ के समीप बुधवार को एक यात्री बस व बोलेरो की टक्कर में बस अनियंत्रित होकर 15 फुट खाई में जा पलटी, जिसमें बस पर सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों […]

विज्ञापन

हादसा. बस में दबे यात्रियों को बाहर निकाला गया

बिहारशरीफ/एकंगरसराय : एकंगरसराय-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मोजाहिदपुर मोड़ के समीप बुधवार को एक यात्री बस व बोलेरो की टक्कर में बस अनियंत्रित होकर 15 फुट खाई में जा पलटी, जिसमें बस पर सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी घायलों को सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भरती कराया गया है, जहां लोगों का इलाज चल रहा है. ग्रामीणों की तत्परता से बस में दबे यात्रियों को बाहर निकाला गया.
घटना के बाद बस छोड़ कर भाग रहे बस चालक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और जम कर धुनाई कर छोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार, सीओ नवलकांत ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. घायलों में परबलपुर निवासी संतोष साव की पुत्री खुशी कुमरी, इस्लामपुर निवासी चुन्नु साव की पत्नी नीरू कुमारी एवं कारी देवी, रामलखन पासवान, बिंदा राम, सुखिया देवी, पूनम कुमारी आदि शामिल है. ग्रामीणों ने बताया कि बस इस्लामपुर से बिहारशरीफ जा रही थी कि मोजाहिदपुर गांव की ओर से आ रही बोलेरो में मोजाहिदपुर मोड़ के समीप जबरदस्त टक्कर हो गयी, जिसमें बस खाई में पलट गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन