कार्यकर्ताओं को दी गयी सोशल साइट इस्तेमाल की जानकारी

राजगीर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने की जानकारी दी गयी. दिल्ली से आये राजेश अरोड़ा एवं सेफाली ने कार्यकर्ताओं को गूगल एकाउंट बनाने, फेसबुक एकाउंट,भीम एप की जानकारी दी. इसे ऑपरेट करने तथा इससे होने वाले […]
राजगीर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे सत्र में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने की जानकारी दी गयी. दिल्ली से आये राजेश अरोड़ा एवं सेफाली ने कार्यकर्ताओं को गूगल एकाउंट बनाने, फेसबुक एकाउंट,भीम एप की जानकारी दी. इसे ऑपरेट करने तथा इससे होने वाले फायदे आदि के बारे में विस्तार से बताया. मंच के ठीक पीछे लगे प्रोजेक्टर पर उन्होंने इसे ऑपरेट करने की जानकारी दी.
इस मौके पर राजेश अरोड़ा ने कहा कि आज के जमाने में सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज ने सबों को अपने ओर आकर्षित किया है. आप एक ट्वीटर के माध्यम से लाखों लोगों तक अपनी बात को पहुंचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चर्चा करते हुए कहा कि ओबामा को हरा कर राष्ट्रपति की कुरसी तक पहुंचने में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा भूमिका है. ट्रंप ने इसका जम कर फायदा उठाया था. उन्होंने कहा कि रामदेव बाबा का पतंजलि को इतना आगे तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की भूमिका काफी रहीं. वहीं दिल्ली से आयी सोफाली ने कहा कि बाहरी दुनियां को जानने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत ही जरूरी है. उन्होंने भीम ऐप्प के इस्तेमाल के बारे में कहा कि इसे आप बड़े ही आसानी से यूज कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




