नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर टिकी निगाहें

राजगीर : नगर पंचायत अध्यक्षा पद की कुर्सी के भाग्य का फैसला आज शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी. नगर अध्यक्षा का सिरमौर का मुकुट किसके सर की शोभा बनेगा. इसके लिए दो पक्षों के बीच चल रहे खींचतान का आलम बना हुआ है. लोगों की माने तो […]
राजगीर : नगर पंचायत अध्यक्षा पद की कुर्सी के भाग्य का फैसला आज शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी. नगर अध्यक्षा का सिरमौर का मुकुट किसके सर की शोभा बनेगा. इसके लिए दो पक्षों के बीच चल रहे खींचतान का आलम बना हुआ है. लोगों की माने तो इस पद के लिए रोमांचक स्थिति के बीच काफी उथल पुथल मचा हुआ है. राजगीर की आम व खास नगरवासी नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद से ही भावी नगर अध्यक्षा व उपाध्यक्ष पद पर विराजमान होने वाले दावेदार मुख्य चेहरों के आलोक में उनके सामाजिक व राजनैतिक परिस्थितियों पर कई सप्ताह से नजर गड़ाये हुए हैं.
राजगीर में इस बार नगर अध्यक्षा पद के लिए अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है. जिसके लिए दो खेमों में इस पद के कुर्सी की लड़ाई दिलचस्प व रोमांचक होने वाला है. अगर सामाजिक एवं जातिय ध्रुवीकरण पर नजर डालें तो यहां अनुसूचित जाति से पांच नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद राजवंशी जाति से हैं. जिनकी एकजुटता भी संभवत: रंग ला सकती है. बताया जाता है कि विभिन्न पार्टियों के राजनैतिक गलियारों में भी इस पद के लिए अंदरुनी जोड़तोड़ का खेल चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




