तीन अन्य निकाय क्षेत्रों में भी मुख्य पार्षद का होना है चुनाव

बिहारशरीफ : किसके सर पर होगा बिहारशरीफ मेयर व उपमेयर का ताज इसका फैसला कल हो जायेगा. त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच नौ जून को मेयर व उपमेयर का चुनाव कलेक्ट्रेट स्थित हरदेव भवन में चुनाव कराये जायेंगे. चुनाव की सभी तरह की प्रशासनिक कार्य पूरा कर लिया गया है. जिलाधिकारी के द्वारा चुनाव कराये जायेंगे. […]
बिहारशरीफ : किसके सर पर होगा बिहारशरीफ मेयर व उपमेयर का ताज इसका फैसला कल हो जायेगा. त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच नौ जून को मेयर व उपमेयर का चुनाव कलेक्ट्रेट स्थित हरदेव भवन में चुनाव कराये जायेंगे. चुनाव की सभी तरह की प्रशासनिक कार्य पूरा कर लिया गया है. जिलाधिकारी के द्वारा चुनाव कराये जायेंगे.
चुनाव के लिये दस बजे से प्रक्रिया शुरू करने का समय दिया गया है. चुनाव में भाग लेने वाले जीते हुए पार्षदों को समय से पहले पहुंचने की सूचना दी गयी है. समय पर मतदान केद्र पर नहीं पहुंचने वाले पार्षदों को हॉल में इंट्री नहीं दी जायेगी. सभी पार्षदों को समय से पहले आने के लिये कहा गया है. मतदान के दिन सबसे पहले पार्षदों को शपथ दिलाया जायेगा. इसके बाद चुनावी प्रक्रिया की जानकारी और मतदान करने के डेमो करके भी बताये जायेंगे. मेयर का चुनाव लड़ने वाले का नाम का प्रस्ताव देना होना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




